फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun: राजधानी में रात भर जमकर बरसे बदरा, जलमग्न हुईं सड़कें, घरों में घुसा पानी

Sun, 31 Jul 2022 06:39 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देहरादून

सार

भारी बारिश के चलते जनपद के अंतर्गत चकराता क्षेत्र में सैंज-कुनैन मोटर मार्ग पर जगह-जगह मलबा आने व सड़क क्षतिग्रस्त होने से वाहनों को आवागमन बंद हो गया।
विज्ञापन
देहरादून में बारिश के बाद भरा पानी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजधानी देहरादून में लगातार हो रही बारिश के कारण जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। बीते शुक्रवार शाम को शुरू हुई झमाझम बारिश रुक-रुक कर पूरी रात से लेकर शनिवार दोपहर करीब तीन बजे तक जारी रही। इसी का नतीजा रहा कि दून के कई स्थानों पर लोगों के घरों में पानी घुस गया और सड़कें जलमग्न हो गईं।

विज्ञापन


वहीं, भारी बारिश के चलते जनपद के अंतर्गत चकराता क्षेत्र में सैंज-कुनैन मोटर मार्ग पर जगह-जगह मलबा आने व सड़क क्षतिग्रस्त होने से वाहनों को आवागमन बंद हो गया। उधर, मार्ग बंद होने से क्षेत्र के छह गांवों का संपर्क मुख्य मार्ग से टूट गया है। दूसरी ओर बारिश के चलते त्यूनी-मोरी मोटर मार्ग पर चातरा बैंड के समीप मलबा और बोल्डर आने से मार्ग अवरुद्ध हो गया।

विकासनगर-चकराता राष्ट्रीय राजमार्ग पर जजरेड की पहाड़ियों से भारी मात्रा में पत्थर व मलबा गिरने से मार्ग बंद हो गया। सड़क पर मलबा जमा होने के कारण भारी संख्या में वाहन फंस गए। बड़ी मशक्कत से लोक निर्माण विभाग ने मार्ग से मलबा हटाया, जिससे दो घंटे बाद मार्ग यातायात के लिए सुचारू हो सका। दून की बात करें तो शुक्रवार शाम से शुरू हुई बारिश से शहर के कई क्षेत्रों में जगह-जगह दुकानों और घरों में पानी घुस गया था।
विज्ञापन


लोगों के घरों के कपड़े, राशन और अन्य सामान भी खराब हो गए। शनिवार को भी लगातार बारिश होने के कारण लोग कपड़े और बिस्तर नहीं सुखा पाए। लगातार हो रही बारिश से चंद्रबनी चोयला में नाले का पानी आबादी में घुस गया। कई वाहन भी पानी और मलबे में फंस गए। जिन्हें कड़ी मशक्कत के बाद निकाला गया। सहसपुर विधायक सहदेव पुंडीर ने भी मौके पर स्थिति का जायजा लिया और अधिकारियों को समस्या के समाधान के निर्देश दिए। वहीं, शनिवार को नगर निगम में बने कंट्रोल रूम को ऋषि विहार, चुक्खुवाला, नेहरू कालोनी, जीएमएस रोड, विष्णुपुरम में जलभराव की सूचना मिली। जहां नगर निगम की टीम ने पानी की निकासी कराई और क्षतिग्रस्त दीवारों का मलबा हटाया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें