फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

होली पर चालक-परिचालकों को मिलेगा खास तोहफा

Fri, 27 Feb 2015 11:48 AM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
विज्ञापन
होली पर उत्तराखंड परिवहन निगम ने घाटे को कम करने की कवायद शुरू कर दी है। मुनाफे वाले रूट में ज्यादा से ज्यादा बसों को दौड़ाने की तैयारी है।
विज्ञापन


ऐसे में जो चालक-परिचालक छुट्टी न कर बस में आएंगे, उन्हें पुरस्कार पैकेज देने की योजना है। मुख्यालय प्रबंधन को उम्मीद है कि इससे रोडवेज को अच्छा लाभ हो सकता है।

चालक व परिचालकों के लिए प्रोत्साहन योजना
परिवहन निगम ने चार, पांच और छह मार्च को दून से दिल्ली और हल्द्वानी से दिल्ली रूट में 25 अतिरिक्त बसें चलाने का निर्णय लिया है। चार मार्च को दून से नैनीताल के लिए दस अतिरिक्त बसें चल सकती है। महाप्रबंधक (संचालक) दीपक जैन ने बताया कि चालक व परिचालकों के लिए भी प्रोत्साहन योजना शुरू की जा रही है।
विज्ञापन


मैदानी और पर्वतीय रूट के लिए अलग-अलग राशि और किलोमीटर तय किए गए हैं। योजना एक मार्च से 11 मार्च तक लागू होगी। योजना के तहत होली के दिन, यानी छह मार्च को अवकाश लेने पर लगातार दस दिन ड्यूटी देने वाले मैदानी रूट के चालकों व परिचालकों (दस दिन में 2420, प्रतिदिन 242 किलोमीटर) के लिए प्रोत्साहन राशि एक हजार रुपए दी जाएगी।

पर्वतीय रूटों पर दस दिन में 1800 किमी (प्रतिदिन 180) वाहन संचालन पर एक हजार रुपये देय होगा। जो चालक होली के दिन भी ड्यूटी देगा उसे 1100 रुपए दिए जाएंगे।

महाप्रबंधक जैन ने बताया, डिपो या कार्यशाला में कार्यरत कर्मचारियों के लिए भी योजना लागू होगी। योजना के तहत जो कर्मचारी होली के अवकाश के दिन छोड़कर लगातार ड्यूटी करने वाले कर्मचारियों को 750 रुपए मिलेंगे।

खर्चे घटाने पर चर्चा
निगम में खर्चे घटाने पर परिवहन मुख्यालय में अधिकारियों ने मंथन किया। महाप्रबंधक संचालक दीपक जैन ने बताया कि वर्कशाप में लंबे समय से खड़ी बसों को जल्द सड़कों पर उतारने के लिए कहा गया है।
विज्ञापन


मार्गों पर बस सेवाओं की चेकिंग निर्धारित मानकों के अनुसार प्रत्येक माह सुनिश्चित की जाए। इसके साथ ही संभागीय परिवहन विभाग के साथ मिलकर डग्गामारी के खिलाफ अभियान चलाने की बात भी तय हुई।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें