Iविश्व अंगदान दिवस पर दून मेडिकल कॉलेज की प्राचार्य गीता जैन ने दून अस्पताल की दधीचि दीवार पर देहदानियाें के नामों का लोकार्पण किया। उन्होंने अंगदान और देहदान के बारे में जानकारी दी। दधीचि देहदान समिति की ओर से दून अस्पताल की दीवार को पिछले साल दधीचि दीवार घोषित किया गया था। इस पर अब तक देहदान करने वाले लोगों के नामों का उल्लेख किया गया है। कार्यक्रम में देहदान करने वाले लोगों के परिजनों को सम्मानित किया गया। इस दौरान सोट्टो के नोडल अधिकारी डॉ. अतुल सिंह, समिति अध्यक्ष डॉ. मुकेश गोयल, एमएस डॉ. आरएस बिष्ट, डॉ. अतुल गुप्ता, कृष्ण कुमार अरोड़ा, डॉ. कृष्णगोपाल, राकेश राणा, गोपाल गर्ग, डॉ. दिनेश रावत आदि मौजूद रहे। संवाद
I
I
I
I
I
Iगुर्दा दानदाताओं को किया सम्मानित
I
Iश्री महंत इंदिरेश अस्पताल ने गुर्दा दानदाताओं को सम्मानित किया। बुधवार को आयोजित कार्यक्रम में दानदाताओं को सम्मानपत्र और पुरस्कार दिया गया। प्राचार्य डॉ. अशोक नायक, मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. अनिल मलिक और चिकित्सा अधीक्षक डॉ. अजय पंडिता ने कार्यक्रम का शुभारंभ किया। डॉ. आलोक कुमार ने कहा अंगदान किसी व्यक्ति की ओर से किसी अजनबी को दिया गया जीवन का सबसे बड़ा तोहफा है। इस दौरान डाॅ. डोरछम, सुषमा कोठियाल आदि मौजूद रहे। I