फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: उत्तराखंड की मधुबाला प्रियंका से 90 लाख रुपये की ठगी

विज्ञापन
विज्ञापन
नेहरू कॉलोनी पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर शुरू की जांच
विज्ञापन




उत्तराखंड की मधुबाला कही जाने वालीं कलाकार प्रियंका कंडवाल के साथ 90 लाख रुपये की ठगी का मामला सामने है। रेसकोर्स निवासी प्रियंका कंडवाल और उनके पति सुंदर लाल पंवार (शिवा) की शिकायत पर नेहरू कॉलोनी पुलिस ने मंगलवार को मुकदमा दर्ज कर लिया है।

एसएसपी अजय सिंह ने बताया कि प्रियंका ने तहरीर में बताया कि अक्तूबर 2023 में उनके पति के परिचित आयुब खान ने उन्हें प्रदीप अग्रवाल, उसके बेटे पारिष अग्रवाल और भतीजे सनी अग्रवाल से मिलवाया था। आरोपियों ने उन्हें अपनी कंपनी शिवम माइंस एंड मिनरल्स के बारे में बताया और कहा कि उन्हें जीएमवीएन (गढ़वाल मंडल विकास निगम) से 100 करोड़ रुपये का माइनिंग का टेंडर मिला है। काम को आगे बढ़ाने के लिए कुछ रुपयों की जरूरत है जिसे वे मुनाफे के साथ तीन से छह महीने में वापस कर देंगे। उन्हें यह प्रस्ताव सही लगा।
विज्ञापन



आरोपियों ने करीब एक करोड़ रुपये की जरूरत बताई थी लेकिन वे सिर्फ 90 लाख रुपये ही जुटा सके। उन्होंने रेसकोर्स स्थित आरोपियों के दफ्तर में 49 लाख रुपये बैंक खाते के जरिये और 41 लाख रुपये नकद दिए थे। कई महीने बीत जाने के बाद जब अपने रुपयों और मुनाफे के लिए संपर्क किया तो आरोपियों ने और समय मांगा। यह समय सीमा बीतने के बाद भी वह टालमटोल करते रहे। आरोप है कि रुपये वापसी का दबाव बनाने पर अपनी राजनीतिक पहुंच और गैंगस्टरों से संपर्क होने की धमकी देकर दुर्व्यवहार किया।



प्रणव चैंपियन की पत्नी से भी 47 लाख रुपये ठगने का आरोप



आरोपियों पर पूर्व विधायक प्रणव चैंपियन की पत्नी देवयानी सिंह से भी 47 लाख रुपये ठगने का आरोप है। इस संबंध में एक सप्ताह पहले ही डालनवाला थाने में मुकदमा दर्ज किया गया है। वहां भी आरोपियों ने माइनिंग टेंडर के काम में हिस्सेदारी और मुनाफे का झांसा देकर रकम ली थी। प्रियंका के पति शिवा ने बताया कि यह परिवार करोड़ों की ठगी कर चुका है। इसके खिलाफ पहले भी कई मुकदमे दर्ज हो चुके हैं।
विज्ञापन


Iआरोपियों के खिलाफ धोखाधड़ी की शिकायतों पर अलग-अलग थानों में मुकदमे दर्ज किए गए हैं। तथ्यों और लेनदेन की जांच के साथ आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जा रही है। - अजय सिंह, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षकI
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें