फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: डेंगू से निपटने के लिए विशेष वार्ड बनाया

विज्ञापन
विज्ञापन
Iचिकित्सा अधीक्षक ने ब्लड बैंक का निरीक्षण कर जांची स्थिति, दिए निर्देशI
विज्ञापन

संभावित डेंगू सीजन को देखते हुए दून अस्पताल प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। आठ बेड का विशेष डेंगू वार्ड भी तैयार कर लिया है। अस्पताल के चिकित्सा अधीक्षक (एमएस) डॉ. आरएस बिष्ट ने विभिन्न विभागों की व्यवस्थाओं की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
उन्होंने डेंगू मरीजों के उपचार और आपात स्थिति से निपटने के लिए सभी व्यवस्थाएं पूरी तरह दुरुस्त रखने के निर्देश दिए हैं। इसी क्रम में अस्पताल के ब्लड बैंक का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान रिजर्व रक्त और रक्त अवयवों (ब्लड कंपोनेंट्स) की उपलब्धता की स्थिति का जायजा लिया गया। ब्लड बैंक में स्थापित दो कंपोनेंट सेपरेटर मशीनों और दो जंबो पैक तैयार करने वाली मशीनों की कार्यक्षमता की भी जांच की गई। सभी मशीनें सुचारु रूप से संचालित पाई गईं। डॉ. बिष्ट ने ब्लड बैंक प्रभारी को निर्देश दिए कि डेंगू मरीजों की संभावित बढ़ती संख्या को देखते हुए पर्याप्त मात्रा में रक्त और आवश्यक रक्त अवयवों का रिजर्व बनाए रखा जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

विशेष डेंगू वार्ड में आवश्यक चिकित्सा सुविधाओं के साथ मरीजों की निगरानी और उपचार की व्यवस्था की गई है। इसके अलावा मेडिसिन विभाग में भी डेंगू मरीजों के उपचार संबंधी तैयारियों की समीक्षा की गई। मरीजों को मच्छरों से सुरक्षित रखने के लिए मच्छरदानियों सहित अन्य आवश्यक संसाधनों की उपलब्धता सुनिश्चित कर ली गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें