फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: केतन लाल हत्याकांड में कार्रवाई की मांग

विज्ञापन
विज्ञापन
केतन लाल हत्याकांड में आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग को लेकर भारत संवैधानिक अधिकार संरक्षण मंच और विभिन्न सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधियों ने गांधी पार्क के बाहर शांतिपूर्ण धरना-प्रदर्शन किया। इस दौरान राष्ट्रपति के नाम एक ज्ञापन डीएम देहरादून के माध्यम से भेजा गया। ज्ञापन में कहा गया कि टिहरी गढ़वाल के प्रतापनगर क्षेत्र निवासी 18 वर्षीय केतन लाल की निर्मम हत्या के मामले में अब तक सभी आरोपियों के खिलाफ अपेक्षित कार्रवाई नहीं हुई है। प्रदर्शनकारियों ने मांग की कि युवक को कथित रूप से बुलाने वाली युवती की गिरफ्तारी शीघ्र की जाए और मामले की सुनवाई फास्ट ट्रैक कोर्ट में कराकर दोषियों को कड़ी सजा दिलाई जाए। इस दाैरान दौलत कुंवर, विक्रम शाह, अर्जुन कुमार, संजय जैन, विकास शर्मा, श्याम सिंह भारती आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें