फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जेल में बंद पति को जमानत दिलाने के नाम पर महिला से दुष्कर्म

Wed, 26 Dec 2018 11:14 AM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लालकुआं (नैनीताल)
विज्ञापन
rape
विज्ञापन

जेल में बंद पति को जमानत दिलाने का झांसा देकर एक व्यक्ति ने दिल्ली निवासी महिला से दुष्कर्म किया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। 

विज्ञापन


महरौली (दिल्ली) थानांतर्गत  निवासी महिला ने कोतवाली में दी गई तहरीर में बताया कि उसका पति गैंगेस्टर एक्ट में जेल में है। उसके पति के साथ में जेल में रह चुके उझानी (बदायूं) निवासी हरिकृष्ण शर्मा उर्फ टीटू ने उसे झांसा दिया कि वह उसके पति की रिहाई में उसकी मदद करेगा। 16 अगस्त को वह जब इसी सिलसिले में हरिकृष्ण शर्मा से मिलने होटल में पहुंची तो उसने उसे अपनी हवस का शिकार बना लिया।

आरोपी ने किसी को बताने पर उसे और बच्चों को जान से मारने की धमकी भी दी। इस कारण वह चुप रही लेकिन वह लगातार उसका उत्पीड़न करता रहा। सोमवार को जब वह पति से मिलने जेल गई तो वहां भी हरिकृष्ण ने उसके साथ छेड़खानी की और उसे जबरन साथ ले जाने का प्रयास किया। इसके बाद उसने कोतवाली पुलिस को तहरीर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने धारा 376, 442 354ए, 354डी, 323, 504 और 506 आईपीसी के तहत रिपोर्ट दर्ज कर हरिकृष्ण शर्मा को रेलवे स्टेशन के पास गिरफ्तार कर लिया। महिला का मेडिकल करा हल्द्वानी में मजिस्ट्रेट के समक्ष बयान दर्ज कराए गए हैं।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें