फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्कूलों में कान्हा-राधा ने मोहा मन, फोड़ी मटकी

विज्ञापन
द हिमालयन इंटरनेशनल स्कूल में आयोजित कृष्ण जन्माष्टमी पर्व पर नृत्य की प्रस्तुति देती छात्राएं? - फोटो : VIKAS NAGAR
विज्ञापन
पछवादून और जौनसार बावर क्षेत्र के विभिन्न स्कूलों में जन्माष्टमी के अवसर सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। कृष्ण-राधा की वेशभूषा में सजे-धजे नन्हें-मुन्नों ने सबका मन मोह लिया। सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज नई यमुना कॉलोनी में दही हांडी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। शिवानी गैरोला और सुरभि पाल ने कृष्ण लीलाओं पर प्रकाश डाला। प्राची, नित्या, वंशिका, शिवानी, नव्या, गुरुवीर, योगिता, तनीषा, आयुषी, इच्छा, लक्ष्मी, मानसी ने भजनों की प्रस्तुति दी। फैंसी ड्रेस के प्राइमरी वर्ग में नव्या, आरुषी, गुरुवीर ने क्रमश: प्रथम, द्वितीय, तृतीय स्थान हासिल किया। जूनियर वर्ग में प्राची, निकिता पहले, दूसरे स्थान पर रहे।
विज्ञापन

नन्हीं दुनिया स्कूल में भी मटकी फोड़ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। छात्रों ने सुदामा मिलन का मंचन कर हर किसी को मंत्रमुग्ध कर दिया। प्रधानाचार्य उर्मिला ठाकुर ने जन्माष्टमी पर विचार रखे। इस मौके पर भावना पांडेय, बबीता, विनिता, गीता, प्रियंका, दीक्षा, ममता, रीता, रविना आदि मौजूद रहे। सैंग्विन पब्लिक स्कूल में भी जन्माष्टमी पर फैंसी ड्रेस प्रतियोगता का आयोजन किया गया। छात्रों ने समूह और एकल नृत्य की प्रस्तुति दी। कक्षा तीन के छात्रों कृष्ण-अर्जुन संवादों की प्रस्तुति देकर गीता का सार समझाया। मुख्य अतिथि के रूप में कांता कोंडल शामिल हुई। इस अवसर पर राधिका, रुचिका, चारू, अनु, सरोज, मिनाक्षी, दिप्ति, अंजु दत्ता, कल्पना ठाकुर, पूजा पंत, शारदा, स्माइल, धीरज, शैलेंद्र, प्रमोद,धर्म, ममता, तृप्ति, प्रियंका आदि मौजूद रहे।
श्रद्धा प्रिपेटरी बाल स्कूल में भी कृष्ण-राधा की वेशभूषा में सजे-धजे नन्हें-मुन्नों ने लोगों का मन मोह लिया। द अल्टस इंटरनेशनल स्कूल में छात्रों के बीच विभिन्न प्रतियोगिताएं कराई गई। छात्रों ने श्लोकों का उच्चारण किया। चकराता स्थित सरस्वती शिशु मंदिर में भी हांडी फोड़ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। द हिमालयन इंटरनेशनल स्कूल में झाकियां सजाई गई। जिसमें सुदामा, कृष्ण-राधा, बलराम, नंद की वेशभूषा में सजे छात्रों ने सबका मन मोह लिया। छात्रों ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों की भी प्रस्तुति दी। मांडूवाला स्थित सरस्वती विद्या मंदिर, विकास निकेतन स्कूल, द कंबाइड पब्लिक स्कूल मलूकावाला, दून रेवल कीड्स स्कूल, ए फर्स्ट स्टैप प्ले स्कूल में भी जन्माष्टमी का पर्व धूमधाम के साथ मनाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें