फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मसूरी में वन एवं अग्निशमन विभाग ने संयुक्त रुप से किया माँकड्रिल, झङीपानी के जंगल में परखी अपनी तैयारी

विज्ञापन
विज्ञापन
वनाग्नि की घटनाओं को रोकने के लिए वन और अग्निशमन विभाग ने झड़ीपानी क्षेत्र के जंगल में मॉकड्रिल कर तैयारियों को परखा। डीएफओ कहकंशा नसीम ने बताया कि वन और अग्निशमन विभाग द्वारा मॉकड्रिल में तैयारियों का प्रदर्शन किया गया।
विज्ञापन

मॉकड्रिल के दौरान जंगल के एक कोने में आग लगाकर बुझाने का प्रदर्शन किया गया। डीएफओ ने बताया कि इन दिनों जंगल में आग की घटनाएं हो रही हैं। ऐसे में दोनों विभागों की तैयारी को परखा गया। अग्निशमन विभाग के एफएसएसओ शंकर चंद रमोला ने बताया कि वनों में आग की घटना के दौरान अग्निशमन विभाग की भी महत्वपूर्ण भूमिका रहती है, ऐसे में वन विभाग के साथ मिलकर मॉकड्रिल किया गया। इस मौके पर सुरेंद्र सिह महर, राजकुमार, मनोज कुमार, केसरीचंद नौटियाल समेत अन्य अफसर और कर्मी मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें