फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिमाचल में भाजपा की जीत के पीछे है उत्तराखंड के इन दो 'महारथियों' का हाथ

Mon, 18 Dec 2017 12:57 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
विज्ञापन
हिमाचल प्रदेश चुनाव में भाजपा की जीत के पीछे उत्तराखंड के इन दो महारथियों का हाथ है। दोनों ने हिमाचल की सभी सीटों पर प्रचार में जमकर ताकत झोंकी थी। हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव में बीजेपी अब तक 43 सीटें जीत चुकी हैं। वहीं कांग्रेस अभी 23 सीटों पर है। वहीं अन्य 02 सीटों पर रहै।
विज्ञापन


बता दें कि, हिमाचल विधानसभा चुनाव में उत्तराखंड भाजपा के दो सितारों ने भी अपनी खूब चमक बिखेरी थी। ये सितारे सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत और कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज थे। दरअसल, हिमाचल प्रदेश चुनाव प्रचार के लिए भाजपा ने अपने स्टार प्रचारकों की जो सूची तैयार की थी, उसमें इन दोनों नेताओं को प्रमुखता से जगह दी गई थी।

ये भी दिलचस्प तथ्य है कि ये दोनों नेता उत्तराखंड में भाजपा की मौजूदा राजनीति में परस्पर विरोधी ध्रुव हैं, लेकिन दोनों ने पार्टी के लिए हिमाचल में डटकर काम किया। नरेंद्र मोदी, अमित शाह, राजनाथ सिंह, अरुण जेटली, नितिन गडकरी, सुषमा स्वराज, रामलाल, जेपी नड्डा, थावर चंद्र गहलोत, स्मृति ईरानी, उमा भारती, शिवराज सिंह चौहान, मनोहर लाल खट्टर, योगी आदित्यनाथ, निर्मल सिंह, जनरल वीके सिंह, विजय संपला, मंगल पांडेय रहे।
विज्ञापन


साथ ही मनोज तिवारी, सतपाल सिंह सत्ती, प्रेम कुमार धूमल, शांता कुमार, अनुराग ठाकुर, वीरेंद्र कश्यप, रामस्वरूप शर्मा, संवित पात्रा,पवन राणा, चंद्र मोहन ठाकुर, राम सिंह, प्रवीण शर्मा, राष्मिधर सूद, गणेश दत्त, संदीपनी भारद्वाज, उत्तम चौधरी, सिकंदर कुमार, सूरत नेगी, मोहम्मद रज्जब अली, विशाल चौहान भी इस चुनाव में पार्टी के स्टार प्रचारक थे।
विज्ञापन

एक एक सीट पर बनाए हुए थे नजर

पूरा हिमाचल प्रदेश का चुनाव ही जिस दिलचस्प ढंग से लड़ा गया है, उसमें विधानसभा की एक-एक सीट का रिजल्ट खास रहा। मगर उत्तराखंड की नजरें तो शिमला और सिरमौर की 14 सीटों पर ही टिकी रहीं।

दरअसल, अपनी 138 सदस्यीय टीम को उत्तराखंड भाजपा ने इन जिलों की 14 सीटों पर ही झोंका था। इस टीम में तीन मंत्रियों के अलावा कई विधायक और पूर्व विधायक तथा प्रदेश स्तरीय पदाधिकारी शामिल थे।

चूंकि उत्तराखंड से हिमाचल एकदम सटा प्रदेश है, इसलिए जरूरत के हिसाब से पार्टी ने समय-समय पर कार्यकर्ताओं की संख्या बढ़ाई भी, लेकिन 138 सदस्य ऐसे थे, जिन्हें पूरे समय हिमाचल में ही व्यस्त रखा गया।


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें