फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VDO भर्ती परीक्षा देता पकड़ा गया 'मुन्ना भाई', इस तरह से हुआ उसकी चालाकी का खुलासा

Sun, 25 Feb 2018 10:24 PM IST
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
cheating
विज्ञापन

अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की ग्राम पंचायत विकास अधिकारी (वीडीओ) पद की लिखित परीक्षा में अन्य अभ्यर्थी के प्रवेश पत्र पर परीक्षा देने पहुंचा मुन्ना भाई पकड़ा गया। बायोमीट्रिक हाजिरी से अभ्यर्थी के फोटो का मिलान न होने पर मुन्ना भाई पकड़ा गया।

विज्ञापन


यह मामला हरिद्वार जिले के केवल कन्या पाठशाला मंगलौर (रुड़की) केंद्र का है। परीक्षा केंद्र पर्यवेक्षक ने मुन्ना भाई को पुलिस को सौंप कर प्राथमिकी दर्ज कराई है। चयन आयोग भी इस मामले की जांच करेगा।

रविवार को वीडीओ पद की भर्ती परीक्षा में केवल कन्या पाठशाला मंगलौर सेंटर में अरुण कुमार निवासी ग्राम रुहालकी, किशनपुर बहदराबाद परीक्षा देने पहुंचा। प्रश्न पुस्तिका वितरण करने से पहले कक्ष निरीक्षक की ओर से सभी अभ्यर्थियों की बायोमीट्रिक हाजिरी ली गई, लेकिन परीक्षा देने के लिए बैठे अरुण कुमार का फोटो प्रवेश पत्र में लगे फोटो से मिलान नहीं हुआ।

विज्ञापन
विज्ञापन

Biometric attendance
उसके पास जिस अभ्यर्थी का प्रवेश पत्र था, उसका नाम भी अरुण कुमार था। इस पर सेंटर पर्यवेक्षक एवं स्कूल की प्रधानाचार्य डॉ. सविता वत्स ने पुलिस को सूचित किया। प्रारंभिक जांच में पाया गया कि अरुण कुमार किसी अन्य अभ्यर्थी के प्रवेश पत्र पर परीक्षा देने आया था, लेकिन प्रश्न पुस्तिका वितरण होने से पहले ही बायोमीट्रिक सिस्टम से वह धरा गया।

उधर, चयन आयोग भी इस मामले की जांच कर रहा है। वीडीओ भर्ती में गड़बड़ी की संभावना के मद्देनजर पहली बार आयोग ने बायोमीट्रिक सिस्टम से अभ्यर्थियों की हाजिरी लगाने की व्यवस्था को लागू किया है।

वीडीओ पद की लिखित परीक्षा के दौरान केवल कन्या पाठशाला मंगलौर सेंटर में अन्य अभ्यर्थी के प्रवेश पत्र पर परीक्षा देने के प्रयास में पकड़े गए युवक के खिलाफ स्कूल की प्रधानाचार्या ने पुलिस में प्राथमिकी दर्ज कराई है। बायोमीट्रिक हाजिरी से फोटो मिलान न होने पर इसका खुलासा हुआ है। आयोग भी मामले की जांच कर रहा है।
-संतोष बड़ोनी, सचिव, चयन आयोग।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें