उसके पास जिस अभ्यर्थी का प्रवेश पत्र था, उसका नाम भी अरुण कुमार था। इस पर सेंटर पर्यवेक्षक एवं स्कूल की प्रधानाचार्य डॉ. सविता वत्स ने पुलिस को सूचित किया। प्रारंभिक जांच में पाया गया कि अरुण कुमार किसी अन्य अभ्यर्थी के प्रवेश पत्र पर परीक्षा देने आया था, लेकिन प्रश्न पुस्तिका वितरण होने से पहले ही बायोमीट्रिक सिस्टम से वह धरा गया।
उधर, चयन आयोग भी इस मामले की जांच कर रहा है। वीडीओ भर्ती में गड़बड़ी की संभावना के मद्देनजर पहली बार आयोग ने बायोमीट्रिक सिस्टम से अभ्यर्थियों की हाजिरी लगाने की व्यवस्था को लागू किया है।
वीडीओ पद की लिखित परीक्षा के दौरान केवल कन्या पाठशाला मंगलौर सेंटर में अन्य अभ्यर्थी के प्रवेश पत्र पर परीक्षा देने के प्रयास में पकड़े गए युवक के खिलाफ स्कूल की प्रधानाचार्या ने पुलिस में प्राथमिकी दर्ज कराई है। बायोमीट्रिक हाजिरी से फोटो मिलान न होने पर इसका खुलासा हुआ है। आयोग भी मामले की जांच कर रहा है।
-संतोष बड़ोनी, सचिव, चयन आयोग।