फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IMA POP 2025 : आज भारतीय सेना को मिलेंगे 419 युवा अफसर, श्रीलंका सेना प्रमुख होंगे रिव्यूइंग ऑफिसर

Sat, 14 Jun 2025 12:13 AM IST
अलका त्यागी माई सिटी रिपोर्टर, देहरादून

सार

समारोह के मुख्य अतिथि श्रीलंका सेना के कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल बीकेजीएम लसंथा रोड्रिगो होंगे। माना जा रहा है कि उनका यह दौरा भारत-श्रीलंका सहयोग को मजबूत करने की दिशा में बेहद अहम साबित होगा।
विज्ञापन
आईएमए देहरादून - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारतीय सेना को शनिवार को 419 युवा अफसर मिलेंगे। ये अफसर आईएमए में गहन प्रशिक्षण के बाद पासआउट होकर सेना में बतौर लेफ्टिनेंट अपनी सेवाएं शुरू करेंगे। इस दौरान नौ मित्र राष्ट्रों के 32 कैडेट भी पासआउट होकर अपनी सेनाओं का अंग बनेंगे।

विज्ञापन


समारोह के मुख्य अतिथि श्रीलंका सेना के कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल बीकेजीएम लसंथा रोड्रिगो होंगे। माना जा रहा है कि उनका यह दौरा भारत-श्रीलंका सहयोग को मजबूत करने की दिशा में बेहद अहम साबित होगा।

Mussoorie: मसूरी आना है तो पढ़ें ये खबर, नया ट्रैफिक प्लान लागू, तीन जगह से चलेंगी शटल सेवा, एडवाइजरी भी जारी

विज्ञापन
विज्ञापन

विदेशी कैडेटों को मिलाकर आईएमए से पासआउट होने वाले कैडेटों की कुल संख्या 451 है। ये सभी सैन्य नेतृत्व, शारीरिक दक्षता और रणनीतिक कौशल में पारंगत हो चुके हैं। प्रशिक्षण के दौरान कैडेटों को युद्ध कौशल, हथियार संचालन, नेतृत्व और नैतिक मूल्यों का गहन प्रशिक्षण दिया गया।

मुख्य अतिथि लेफ्टिनेंट जनरल लसंथा रोड्रिगो खुद दिसंबर 1990 में आईएमए के 87वें कोर्स से कमीशन प्राप्त कर चुके हैं। इस समारोह में परेड निरीक्षक (रिव्यूइंग ऑफिसर) के रूप में उपस्थित रहेंगे। वह आईएमए में अपनी पुरानी यादें भी ताजा करेंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें