फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Roorkee: सुल्तानपुर  में दो जगह बिजली गिरने से महिला समेत दो लोगों की मौत, खेत में कर रहे थे काम

Fri, 13 Jun 2025 09:46 PM IST
अलका त्यागी संवाद न्यूज एजेंसी, रुड़की

सार

महिला दो अन्य महिलाओं के साथ एक किसान के खेत में निराई-गुड़ाई करने गई थीं। इसी दौरान एक महिला के ऊपर बिजली गिर गई। वहीं, दूसरी जगह एक पुरुष की भी जान चली गई।
विज्ञापन
घटना के बाद मौके पर भीड़ - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सुल्तानपुर क्षेत्र में दो जगह बिजली गिरने से खेत में काम करने गए दो लोगों की मौत हो गई। एक घटना हुसैनपुर गांव के पास हुई, जहां बारिश से बचने के लिए पेड़ के नीचे खड़ी महिला पर बिजली गिर गई। वहीं बाकी दो महिलाएं बच गईं। जबकि जैनपुर खुर्द गांव के युवक की खेत में सिंचाई करते समय मौत हो गई।

विज्ञापन


शुक्रवार सुबह मुटकाबाद निवासी भोली (45) गांव की महिला आसबती और बालेश के साथ हुसैनपुर गांव के पास एक किसान के खेत में निराई-गुड़ाई करने गई थीं। सुबह जब वह खेत पर पहुंचीं तभी बारिश शुरू हो गई। बचने के लिए तीनों महिलाएं खेत में ही आम के पेड़ के नीचे खड़ी हो गईं।

इसी दौरान भोली के ऊपर बिजली गिर गई, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। यह देख अन्य दोनों महिलाओं ने शोर मचा दिया। शोर सुनकर आसपास खेत में काम कर रहे लोग मौके पहुंचे। ग्रामीणों ने पुलिस और एसडीएम लक्सर को सूचना दी।

Chamoli: भारी बारिश के बाद जलस्तर बढ़ने से प्राणमति नदी पर बनी अस्थायी पुलिया बही, पांच गांवों का संपर्क कटा

विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं, जैनपुर खुर्द गांव निवासी शाहबाज (18) अपने खेत में सिंचाई कर रहा था। बारिश के दौरान वह पेड़ के नीचे खड़ा हो गया, तभी बिजली गिरने से उसकी भी मौके पर मौत हो गई। शहबाज के परिजनों ने पुलिस को कोई सूचना दिए बिना ही शव को सुपुर्द ए खाक कर दिया।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें