आईएमए परेड की तैयारियों के तहत होने वाले कार्यक्रम के मद्देनजर मंगलवार के अलावा 11, 12 और 13 जून को दून-विकासनगर का ट्रैफिक डायवर्ट रहेगा। एसपी ट्रैफिक प्रकाश चंद आर्य के अनुसार मंगलवार को तड़के 5:30 से पूर्वाहन 11 बजे तक ट्रैफिक डायवर्ट रहा।
इसके बाद 11 जून को सुबह 5:15 बजे से 11 बजे, 12 जून को 7:30 बजे से 9 बजे और 13 जून को सुबह 5:15 बजे से 11 बजे तक कोई भी वाहन आईएमए की तरफ नहीं जाएगा।
ये रहा डायवर्ट प्लान
-बल्लूपुर से प्रेमनगर जाने वाला समस्त यातायात रांगणवाला चौकी आईएमए के पास से डायवर्ट कर मिट्ठी बेरी से होकर मुख्य मार्ग पर जा सकेगा।
-प्रेमनगर से आने वाले यातायात को आईएमए एमटी सेक्शन गेट से डायवर्ट कर रांगणवाला बैरियर की ओर निकाला जाएगा। रांगणवाला बैरियर से ट्रैफिक बल्लूपुर पंडितवाड़ी की ओर जा सकेगा।
-विकासनगर से आने वाले भारी वाहनों को धूलकोट तिराहे से सिंगड़ीवाला की ओर भेजा जाएगा। यातायात धर्मावाला चौक से शिमला बाई पास होते हुए शहर में आ सकेगा।
-देहरादून से विकासनगर हर्बर्टपुर होते हुए दिल्ली जाने वाले भारी वाहनों को शिमला बाईपास से डायवर्ट कर विकासनगर धर्मावाला की तरफ भेजा जाएगा।
-देहरादून से विकासनगर जाने वाले यातायात को बल्लूपुर से बल्लीवाला, जीएमएम से शिमला बाईपास की ओर निकाला जाएगा।