फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Coronavirus in Uttarakhand : होम क्वारंटीन बुजुर्ग की संदिग्ध हालात में मौत, एक जून को दिल्ली से लौटे थे

Tue, 09 Jun 2020 01:59 PM IST
अमर उजाला लोकल ब्यूरो न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, रुद्रपुर
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Social media
विज्ञापन

होम क्वारंटीन किए गए अधेड़ की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव मोर्चरी में रखकर सैंपल जांच के लिए लैब भेज दिए है। आवास विकास निवासी नंद थपलियाल (85) और उनकी पत्नी रामेश्वरी देवी लॉकडाउन से पहले दिल्ली गए थे।

विज्ञापन


एक जून को दोनों दिल्ली से रुद्रपुर पहुंचे। दोनों को डॉक्टर ने जांच के बाद होम क्वारंटीन कर दिया था। सोमवार की देर शाम नंद थपलियाल ने परिजनों को घबराहट होने व हल्का बुखार होने की बात कही थी।

इसके बाद देर रात उनकी मौत हो गई। सूचना मिलते ही आवास विकास चौकी पुलिस इंचार्ज धीरज वर्मा पुलिस कर्मियों के साथ पहुंचे और स्वास्थ्य विभाग को जानकारी दी। स्वास्थ्य कर्मियों ने कोरोना टेस्ट के लिए सैंपल लिए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें