फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IMA POP: देश की आन बान और शान पर मर मिटने को तैयार 409 जांबाज, आज होंगे सेना में शामिल

Sat, 09 Dec 2017 09:15 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
demo pic
विज्ञापन
भारतीय सैन्य अकादमी (आईएमए) से पासआउट होकर शनिवार को 409 जांबाज अफसर देश की सेनाओं का हिस्सा बन जाएंगे। इस साल मित्रराष्ट्रों के 78 विदेशी कैडेट्स भी पासआउट होंगे। बांग्लादेश के चीफ  ऑफ  आर्मी स्टाफ  जनरल अबू बिलाल मोहम्मद शाह फिउल हक परेड के रिव्यूइंग ऑफिसर होंगे।
विज्ञापन


शनिवार सुबह आईएमए की ऐतिहासिक चेटवुड बिल्डिंग के सामने मैदान में ड्रिल स्क्वॉयर पर आईएमए के 487 जेंटलमैन कैडेट्स अंतिम पग पार कर सेना में अफसर बन जाएंगे। 78 विदेशी जेंटलमैन कैडेट्स (जीसी) भी परेड में शामिल होंगे।

आईएमए में परेड की तैयारियां पूरी हैं। जांबाज अफसरों के अभिभावक भी इन खास पलों का गवाह बनने आईएमए पहुंच चुके हैं। बांग्लादेश के सेना प्रमुख परेड की सलामी लेंगे। इस साल बांग्लादेश के युवा भी आईएमए से पासआउट होकर अपने देश की सेना में कमीशन हासिल करेंगे।
विज्ञापन


अफगानिस्तान के पासआउट होने वाले कैडेट्स की संख्या सबसे ज्यादा है। जीसी के अंतिम पग भरते ही आईएमए के इतिहास में देश को 60,347 अफसर देने का रिकॉर्ड जुड़ जाएगा। इसमें 2106 विदेशी जीसी शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें