फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IMA POP : जेंटलमैन कैडेट्स को मिला मेहनत का इनाम, सम्मान पाकर खिले चेहरे

Wed, 06 Dec 2017 11:54 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
विज्ञापन
भारतीय सैन्य अकादमी (आईएमए) में पासिंग आउट परेड से पहले जेंटलमैन कैडेट्स को बुधवार को उनकी मेहनत का इनाम मिला। अकादमी कमांडेंट ले.ज. एसके झा ने कैडेटों को सम्मानित करने के बाद सफलता के टिप्स दिए।
विज्ञापन


प्रतिष्ठित गवर्नर ऑफ  उत्तराखंड ट्रॉफी मेकटिला कंपनी को प्रदान की गई। वहीं, उत्तराखंड तकनीकी विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ.उदय सिंह रावत ने कोर्स पूरा करने वाले विदेशी कैडेट्स को डिप्लोमा प्रदान किया।

बुधवार को आईएमए के क्षेत्रपाल ऑडिटोरियम में पासिंग आउट कोर्स 141 रेगुलर, 124 टेक्निकल ग्रेजुएट कोर्स (टीजीसी) और 25 यूनिवर्सिटी एंट्री स्कीम कोर्स (यूईएस) की अवॉर्ड सेरेमनी आयोजित की गई।
विज्ञापन


कैडेट्स को सम्मानित करते हुए अकादमी कमांडेंट ले.ज. एसके झा ने कहा कि उन्हें एक जिम्मेदार अफसर के रूप में कार्य के लिए तैयार होना होगा। पुरस्कार हासिल करने वाले कैडेट्स का हौसला बढ़ाते हुए उन्होंने कहा कि यह उनकी दक्षता, मेहनत, लगन और समर्पण का इनाम है।

अफसर के रूप में भारतीय सेना का हिस्सा बनने के बाद जीत के अलावा कोई और विकल्प नहीं बचता। तकनीकी विवि के कुलपति डॉ.यूएस रावत ने सात मित्र राष्ट्रों के कैडेट्स को डिप्लोमा प्रदान किए। उन्होंने बताया कि विवि कैडेट्स को उनकी पढ़ाई जारी रखने में मदद करता है।

सम्मान पाने वाले कैडेट्स

सम्मान पाने वाले कैडेट्स
पैराशूट रेजीमेंट मेडल - सार्थक यादव
9जीआर मेडल - समर्थ
सिख रेजीमेंट सिल्वर मेडल - पीयूक्स दुबे
डोगरा रेजीमेंट एंड स्काउट विंग मेडल - जयदीप राजपूत
मराठा ली मेडल - चंद्रकांत आचार्य
सिख ली सिल्वर मेडल - रिपुमन सिंह गुराया
कॉर्प्स ऑफ  सिग्नल्स मेडल - समीर मलिक
राजपूत रेजीमेंट सिल्वर मेडल - अमरप्रीत सिंह धत्त
ब्रिगेड ऑफ  द गार्ड्स मेडल - अक्षय पाटिल
राजस्थान राइफल्स मेडल - अमरप्रीत सिंह धत्त
8जीआर मेडल - प्रभात राय
जाट रेजीमेंट सिल्वर मेडल - चंद्रकांत आचार्य
ग्रेनेडियर्स ट्रॉफी - प्रभात राय
मोटीवेशन ट्रॉफी - अमरप्रीत सिंह धत्त

सम्मानित हुईं कंपनियां
सर एलविन एजरा ट्रॉफी - नौसेरा
द नवाब ऑफ  जोरा ट्रॉफी - सेंगर
इंटर कंपनी फिजिकल ट्रेनिंग कप - इंफाल
थर्ड गोरखा रेजीमेंट ट्रॉफी - सेंग्रो
बर्मा आर्मी ट्रॉफी - कोहिमा
एयर चीफ  मार्शल दिलबाग सिंह ट्रॉफी - पुंछ
सेंट्रल इंडियन हॉर्स ट्रॉफी - जोजिला
पीबीजी ट्रॉफी - कोहिमा
गवर्नर ऑफ  उत्तराखंड ट्रॉफी - मेकटिला
एडीजी एई ट्रॉफी - जोजिला
इंटीरियर इकोनॉमी ट्रॉफी - सेंग्रो
आर्मी कमांडर आरट्रैक बैनर - मेकटिला
कुमाऊं ट्रॉफी - नौसेरा
 
विज्ञापन

दरबारा सिंह कैडेट्स को देंगे ‘गुरुमंत्र’

बांग्लादेश के आर्मी चीफ होंगे आरओ
नौ दिसंबर को होने वाली भारतीय सैन्य अकादमी की पासिंग आउट परेड में बांग्लादेश के चीफ ऑफ आर्मी स्टाफ जनरल अबू बिलाल मोहम्मद शैफुल हक़ रिव्यूइंग अफसर होंगे। वह अपनी पत्नी के साथ आईएमए पहुंचेंगे। बांग्लादेशी आर्मी चीफ पीओपी में शामिल होने के लिए आठ दिसंबर को देहरादून पहुंच जाएंगे।

दरबारा सिंह कैडेट्स को देंगे ‘गुरुमंत्र’
आईएमए कैडेट्स को ट्रेनिंग देने वाले कई इंस्ट्रक्टर्स और अफसरों को ड्रिल कराने वाले सिख रेजीमेंट के ऑनरेरी कैप्टन (अप्र) दरबारा सिंह इस वर्ष पीओपी का खास आकर्षण होंगे। 1962 में चीन युद्ध के दौरान चीनी सेना के हमले में उनकी टुकड़ी के सभी सदस्य वीरगति को प्राप्त हो गए थे। एकमात्र बचे दरबारा सिंह ने इसके बाद 1965 और 1971 के युद्ध में भी हिस्सा लिया। ड्रिल के मास्टर कहे जाने वाले दरबारा सिंह को तत्कालीन प्रधानमंत्री राजीव गांधी, राष्ट्रपति ज्ञानी जैल सिंह और ब्रिटिश क्वीन एलिजाबेथ की परेड ड्रिल करने का भी मौका मिला था। उनके विशिष्ट योगदान के लिए 30 नवंबर, 1985 को रिटायरमेंट के दौरान उन्हें विशिष्ट सेवा मेडल से भी सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें