फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IMA के 636 कैडेट भारतीय सेना में शामिल

Sun, 15 Jun 2014 08:23 AM IST
अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
विज्ञापन
भारतीय सैन्य अकादमी (आईएमए) से शनिवार को 700 कैडेट्स पास आउट हुए। इनमें से 636 भारतीय सेना में शामिल हुए, जबकि 64 विदेशी कैडेट हैं।
विज्ञापन


भारतीय सेना में शामिल होने जा रहे 636 सैन्य अफसरों में से 57 उत्तराखंड के हैं। पासिंग आउट परेड (पीओपी) का निरीक्षण मुख्य अतिथि नेपाल सेना प्रमुख जनरल गौरव शमशेर जंग बहादुर राणा थे।

शनिवार को आईएमए में पीओपी के बाद 134 वें नियमित कोर्स, 117 टेक्निकल ग्रेजुएट कोर्स, 23वें टेक्निकल एंट्री स्कीम कोर्स के 636 भारतीय कैडेट्स को सेना में लेफ्टिनेंट का रैंक मिला।
विज्ञापन

स्वार्ड ऑफ ऑनर प्रदान किया गया

कोर्स में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन के लिए केरल के विष्णु पीतांबरन को स्वार्ड ऑफ ऑनर प्रदान किया गया। कोर्स में सर्वाधिक कैडेट यूपी से (121), उत्तराखंड के (57) और हरियाणा (62) से हैं।

पीओपी में अफगानिस्तान के 50 कैडेट्स के अलावा तजाकिस्तान के 10 सहित भूटान, लिसोथो, पापुआ न्यूगिनी और इथोपिया के एक-एक कैडेट शामिल थे।

81 वर्ष में दिए 55 हजार अफसर
- अकादमी का गठन वर्ष 1932 में हुआ। गठन के बाद से अब तक 54824 जीसी ट्रेनिंग लेने के बाद भारतीय सेना में अफसर बने हैं। मित्र राष्ट्र के कैडेट्स को भी ट्रेनिंग के लिए शामिल किया जाता है, अब तक 1678 ऐसे कैडेट्स को ट्रेंड किया जा चुका है।

बताया गया है कि अकादमी में अब और अधिक अफसरों को प्रशिक्षण देने के लिए सुविधाएं तैयार की जा रही हैं, जिससे अधिकतम 1200 कैडेट्स एक साथ ट्रेंड किए जा सकें। फिलहाल अकादमी में लगभग 800 कैडेट्स को ट्रेंड करने की सुविधा है।
विज्ञापन

नेपाल सेना प्रमुख पहुंचे आईएमए

नेपाल सेना के प्रमुख जनरल गौरव शमशेर जंग बहादुर राणा पासिंग आउट परेड के निरीक्षण के लिए भारतीय सैन्य अकादमी (आईएमए) पहुंचे थे।

अकादमी के सोमनाथ स्टेडियम में मल्टी एक्टिविटी डिसप्ले का आयोजन किया गया। समारोह में नेपाल सेना प्रमुख के साथ आईएमए कमांडेंट लेफ्टिनेंट जनरल मानवेंद्र शाह और आर्मी ट्रेनिंग कमांड प्रमुख लेफ्टिनेंट जनरल संजीव मंडोक उपस्थित रहे।

समारोह में घोड़ों का जंपिंग शो, एरोमाडलिंग, ट्रिक राइडिंग के साथ पूर्वोत्तर राज्यों के मार्शल आर्ट्स प्रदर्शित किए गए। शो का मुख्य आकर्षण स्काई ड्राइविंग रहा। इस अवसर पर पास आउट होने वाले कैडेट्स के परिजन सहित अकादमी के अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

शहीदों को किया नमन
आईएमए के वार मेमोरियल में कमांडेंट लेफ्टिनेंट जनरल मानवेंद्र सिंह ने शहीदों को श्रद्धांजलि दी। बीते छह माह में अकादमी से पासआउट होने वाले चार आफिसर्स विभिन्न सैन्य आपरेशन में शहीद हुए हैं।

जम्मू कश्मीर के साम्बा में हुए आतंकी हमले के शहीद लेफ्टिनेंट कर्नल बिक्रम जीत सिंह का परिवार श्रद्धांजलि समारोह में मौजूद रहा। कर्नल बिक्रम जीत शोर्य चक्र से सम्मानित हुए थे। इस दौरान कमांडेंट ने शहीदों के परिजनों को स्मृति चिन्ह प्रदान किया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें