भारतीय सैन्य अकादमी (आईएमए) में कड़े प्रशिक्षण के बाद सैन्य अफसर बनने से महज कुछ कदम दूर जेंटलमैन कैडेट्स को उनकी काबिलियत का इनाम मिला।
मौका था अवॉर्ड सेरेमनी का जहां कैडेट्स को व्यक्तिगत उत्कृष्टता, रोलिंग ट्रॉफीज और बैनर्स से नवाजा गया। अकादमी के कमांडेंट ले.ज. एसके सैनी ने भावी अफसरों को देश की आन, बान और शान की रक्षा के मूलमंत्र दिए।
बुधवार को कमांडेंट ले.जनरल एसके सैनी ने देश के भावी सैन्य अफसरों को विभिन्न पुरस्कार से सम्मानित किया। आईएमए के खेत्रपाल सभागार में जेंटलमैन कैडेट्स को संबोधित करते हुए कमांडेंट ने किसी भी परिस्थिति से सामना करने, बदलाव को आत्मसात करने व तकनीक में दक्षता हासिल करने की सीख दी।
साथ ही याद दिलाया कि एक अफसर व जवान के बीच रिश्ते की अहमियत क्या है। इस अवसर पर आईएमए कमांडेंट की पत्नी नैना सैनी ने आईएमए जर्नल का विमोचन किया गया। कार्यक्रम में सेना के विभिन्न अफसरों समेत जेंटलमैन कैडेट्स उपस्थित थे।
इन्हें मिली ट्रॉफी
कर्नल एचएच राजा ट्रॉफी - शुभेंदु शर्मा
मेजर शैतान सिंह ट्रॉफी - अभिजीत
डक्कन होर्स ट्रॉफी - संदीप
सर एलविन एजरा ट्रॉफी - इंफाल कंपनी
द नवाब आफ जोरा ट्रॉफी - अलामिन कंपनी
गोरखा रेजीमेंट ट्रॉफी - बसंतर कंपनी
इंटीरियर इकोनामी ट्रॉफी - हाजीपीर कंपनी
गवर्नर ऑफ उत्तराखंड कंपनी - जोजीला कंपनी