फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अवैध रूप से लाया जा रहा साढ़े पांच कुंतल मावा पकड़ा

विज्ञापन
रक्षाबंधन के त्योहार से पहले लाया गया मावा पुलिस ने पकड़ा। संवाद - फोटो : DEHRADUN
विज्ञापन
पुलिस ने अवैध रूप से सप्लाई के लिए लाया गया साढ़े पांच क्विंटल मावा पकड़ा है। मावा लाने वाले लोगों के पास इसके कोई दस्तावेज व टेस्ट रिपोर्ट आदि नहीं थी। यह मावा रक्षाबंधन के मद्देनजर दून में मिठाइयां बनवाने के लिए लाया गया था। खाद्य सुरक्षा विभाग के अधिकारियों ने मावे के सैंपल लिए हैं। इन्हें जांच के लिए रुद्रपुर लैब में भेजा जा रहा है।
विज्ञापन

पटेलनगर कोतवाल प्रदीप राणा ने बताया कि लालपुल के पास चौकी प्रभारी बाजार विवेक राठी टीम के साथ चेकिंग कर रहे थे। इसी दौरान एक कार को रोका गया। उसकी तलाशी ली गई तो डिग्गी में 10 बोरों में मावा रखा हुआ था। कार में सवार लोगों ने अपने नाम सुनील व गौरव निवासी मोहल्ला रामपुरी, मुजफ्फरनगर और नीरज निवासी पटेलनगर देहरादून बताए हैं। उन्होंने बताया कि यह मावा मुजफ्फरनगर में तैयार किया गया था।
इसे यहां हनुमान चौक, चुक्खू मोहल्ला और कारगी चौक पर कारोबारियों को दिया जाना था। पुलिस ने मौके पर खाद्य सुरक्षा अधिकारी मंजू कुमार और सुंदर लाल गुप्ता को बुलाया गया। मावे का कुल वजन 550 किलोग्राम (5.5 क्विंटल) है। तीनों के पास मावे से संबंधित कोई दस्तावेज नहीं पाए गए हैं। मावे को जब्त कर कार को सीज कर दिया गया है। खाद्य सुरक्षा अधिकारियों ने बताया कि मावे के सैंपल लेकर इसे रुद्रपुर लैब भिजवाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें