फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिजली के खंभों के अवैध इस्तेमाल पर आज से होंगे मुकदमे

विज्ञापन
विज्ञापन
देहरादून। विद्युत पोलों के अवैध इस्तेमाल पर पुलिस ने शनिवार से मुकदमे दर्ज करने को कमर कस ली है। इस बाबत एसएसपी अरुण मोहन जोशी ने थाना प्रभारियों को आदेश जारी कर दिए हैं। साथ ही यूपीसीएल के अधिकारियों को भी तहरीर देने को कहा है।
विज्ञापन

बता दें, प्रदेश की ऊर्जा सचिव राधिका झा ने यूपीसीएल और पुलिस अधिकारियों के साथ बैठक कर विद्युत पोलों पर इंटरनेट और केबल तारों के बेजा इस्तेमाल पर कड़ी नाराजगी जताई थी। उन्होंने विद्युत पोलों के इस्तेमाल से विभागीय अनुमति को अनिवार्य कर दिया था। इसी कड़ी में एसएसपी अरुण मोहन जोशी ने यूपीसीएल और केबल और इंटर सर्विस से जुड़ी एजेंसियों के पदाधिकारियों से बात कर उन्हें नौ नवंबर तक समय दिया था। अगले दिन एसपी ट्रैफिक प्रकाश चंद आर्य की तरफ से यूपीसीएल को कार्रवाई को लिखा गया था। एसएसपी ने शुक्रवार को थाना प्रभारियों को शनिवार से विद्युत पोलों पर केबल और इंटरनेट के लाइन ले जाने वालों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने के आदेश दिए हैं। यूपीसीएल के अधिकारियों से पुलिस को साथ लेकर केबल हटवाने के साथ संबंधित थानों में मुकदमे को तहरीर उपलब्ध कराने को कहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें