फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अवैध खनन के लिए बनाई गई सड़क पर खुदेगी खाई

Wed, 06 May 2015 01:12 PM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, हल्द्वानी
विज्ञापन
विज्ञापन
उत्तराखंड में रामनगर के गुलजारपुर में अवैध सड़क की जगह खाई खोदने के निर्देश दिए गए है। अमर उजाला में 3 मई के संस्करण में प्रमुखता से छपे समाचार के बाद शासन-प्रशासन चेत गया है।
विज्ञापन


वन संरक्षक (पश्चिम वृत्त) सुरेंद्र मेहरा ने मामले की जांच के लिए घटना स्थल का निरीक्षण किया और तत्काल अवैध सड़क बंद करने के लिए इसमें खाई खोदने के निर्देश दे दिए।

तराई (पश्चिम वृत्त) वन प्रभाग के अंतर्गत गुलजारपुर के जंगल में एक दबंग ने अर्जुन नाला के पास बंजारी रोड (कोसी नदी के पास) से क्रशर तक करीब 600 मीटर लंबी अवैध सड़क बना ली है। इस सड़क से अवैध खनन हो रहा है। दबंग के सिर पर कथित तौर पर बड़े नेताओं का हाथ होने के चलते वन महकमा कुछ नहीं कर पा रहा था।
विज्ञापन


जंगल बचाने को बढ़ाई जाएगी फोर्स
इस सड़क के विरोध में गांव वाले खड़े हुए और अमर उजाला ने उनकी आवाज बुलंद की तो बिगड़ते माहौल और अवैध सड़क की खबर शासन-प्रशासन तक पहुंची और मूकदर्शक बने अफसर चेते।

अब वन संरक्षक पश्चिम वृत्त सुरेंद्र मेहरा मंगलवार को स्वयं मामले की जांच के लिए दल-बल के साथ गुलजारपुर पहुंचे। उन्होंने मातहत अधिकारियों को अवैध सड़क बंद करने और वाहनों का आवागमन रोकने के लिए सड़क में खाई खोदने के निर्देश दिए।

रामनगर के ज्वाला वन में अवैध खनन करने वाले जंगल की जमीन को भी खोद रहे हैं। वे पत्थर निकालने के साथ यूकेलिप्टस, सागौन आदि के पेड़ काटकर ले जा रहे हैं। इस मामले को भी अमर उजाला ने प्रमुखता से उठाया था। डीएफओ राहुल ने माना कि अवैध खनन से जंगल को खतरा उत्पन्न हुआ है। इसे रोकने के लिए फोर्स तैनात करने की बात कही है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें