फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उत्तरकाशी: अवैध पोस्त की खेती करने पर 11 ग्रामीणों पर मुकदजा दर्ज, निगरानी को अब होगा ड्रोन का इस्तेमाल

Mon, 27 Apr 2020 05:16 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पुरोला (उत्तरकाशी)।

सार

  • ग्रामीणों पर एनडीपीएस एक्ट में दर्ज कराया गया मुकदमा
  • पोस्त से ही तैयार की जाती है अफीम
विज्ञापन
- फोटो : सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तराखंड के उत्तरकाशी में राजस्व पुलिस ने पुरोला प्रखंड के मटियाली छानी क्षेत्र में अवैध पोस्त की खेती नष्ट करा दी। मामले में 11 ग्रामीणों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है।

विज्ञापन


यमुनोत्री धाम से लौटते समय एसडीएम मनीष कुमार को गैंड ग्राम पंचायत के मटियाली छानी तोक में कमल नदी से लगे खेतों में अवैध पोस्त की खेती नजर आयी। उन्होंने तत्काल राजस्व विभाग की टीम को मौके पर बुलाया। टीम ने यहां करीब पौने सात नाली जमीन पर हो रही अवैध खेती को नष्ट कराया।

उन्होंने बताया कि पोस्त से अफीम तैयार की जाती है और इसकी खेती प्रतिबंधित है। मामले में अजयपाल सिंह, सुमित्रा, केदार सिंह, पिठानिया, कृपाल सिंह, संदीप, तारीफ देवी, जीत सिंह, प्रेम सिंह, भजन सिंह एवं रमेश के खिलाफ केस कराया गया है। इससे ग्रामीणों में हड़कंप है।
विज्ञापन

 
अब ड्रोन का होगा इस्तेमाल
एसडीएम मनीष कुमार ने बताया कि क्षेत्र से कई बार पोस्त की अवैध खेती की शिकायत मिलती है। ज्यादातर ऊंचे और दुर्गम स्थानों पर पोस्त की खेती की जाती है। इसका पता लगाने के लिए अब प्रशासन ड्रोन का इस्तेमाल करेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें