हरिद्वार के खानपुर में पुलिस और आबकारी विभाग की टीम ने पांच गांवों में की छापेमार कर अवैध शराब का कारोबार करने वालों को दबोचा।
शेरपुर बेला गांव के एक व्यक्ति के घर से तीन लीटर कच्ची शराब और बीस लीटर लाहन मिला। लाहन को मौके पर ही नष्ट कर दिया गया। थानाध्यक्ष राजीव चौहान और आबकारी इंस्पेक्टर प्रेरणा बिष्ट के नेतृत्व में खानपुर थाना क्षेत्र के चंद्रपुरी बांगर, चंद्रपुरी खुर्द, माडाबेला, दल्लावाला और शेरपुर बेला गांव में कुछ लोग चोरी-छिपे कच्ची शराब बेच रहे है।
सूचना पर छापा मारा गया। राजीव चौहान ने बताया कि शेरपुर बेला गांव के केहर सिंह के घर से तीन लीटर कच्ची शराब और बीस लीटर लाहन बरामद किया गया। लाहन को नष्ट कर दिया गया। आरोपी केहर सिंह के खिलाफ आबकारी एक्ट की धारा में मुकदमा दर्ज कर उसे गिरफ्तार किया गया है।