फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

केदारनाथ में अवैध शिकार करते पकड़े गए लोग

Mon, 04 Nov 2013 08:17 PM IST
अमर उजाला, गोपेश्वर
विज्ञापन
विज्ञापन
केदारनाथ वन्य जीव प्रभाग में शनिवार को पांच लोगों को बंदूक और जिंदा कारतूसों के साथ गिरफ्तार किया गया है। विभाग ने वन अधिनियम की विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर सोमवार को उन्हें कोर्ट में पेश किया। जहां कोर्ट ने पांचों आरोपियों को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है।
विज्ञापन


लाइसेंसी बंदूक बरामद
शनिवार को केदारनाथ वन्य जीव प्रभाग के ऊखीमठ कंपाउंड 5 के दुल्खना क्षेत्र में मुखबिर की सूचना पर केदारनाथ वन प्रभाग ने चार लोगों को मौके पर और एक व्यक्ति को घर से गिरफ्तार किया। विभाग ने मौके पर एक बारह बोर की लाइसेंसी बंदूक समेत कई जिंदा कारतूस बरामद किए। गिरफ्तार लोगों के विरूद्ध वन्य जीव संरक्षण अधिनियम के तहत ममला पंजीकृत किया गया। सोमवार को पांच आरोपियों को कोर्ट में पेश करने के बाद उन्हें न्यायिक हिरासत में भेजा गया।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें