फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Uttarakhand News: सेटेलाइट तस्वीरों से चिह्नित होंगे शहरों में अवैध निर्माण, अधिकारियों की तय होगी जिम्मेदारी

Sun, 25 Jun 2023 01:02 PM IST
रेनू सकलानी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून

सार

विकास प्राधिकरण क्षेत्र में कोई भी विकास और निर्माण कार्य करने से पहले अनुमति लेना अनिवार्य है। शहरी क्षेत्रों में अवैध निर्माण कार्य रोकने के लिए सरकार सेटेलाइट तस्वीरों से निगरानी करने का निर्णय लिया है। इसके लिए जीआईएस आधारित मानचित्र, अर्बन लैंड यूज मैपिंग पद्धति अपनाई जाएगी।
विज्ञापन
मीटिंग ( प्रतीकात्मक) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रदेश के शहरी क्षेत्रों में अब सेटेलाइट तस्वीरों से अवैध रूप से बनने वाली कॉलोनियों व निर्माण कार्य चिह्नित किए जाएंगे। इसके लिए हर तीन महीने में सेटेलाइट तस्वीर ली जाएंगी। साथ ही संबंधित क्षेत्रों में तैनात प्राधिकरणों के नोडल अधिकारियों की भी जिम्मेदारी तय होगी। इस संबंध में अपर मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन ने सभी विकास प्राधिकरणों को आदेश जारी किए हैं।

आदेश के अनुसार नगर एवं ग्राम नियोजन और विकास अधिनियम के तहत विकास प्राधिकरण क्षेत्र में कोई भी विकास और निर्माण कार्य करने से पहले अनुमति लेना अनिवार्य है। शहरी क्षेत्रों में अवैध निर्माण कार्य रोकने के लिए सरकार सेटेलाइट तस्वीरों से निगरानी करने का निर्णय लिया है।

विज्ञापन


हर तीन महीने में अवैध निर्माण चिह्नित कर होगी कार्रवाई
इसके लिए जीआईएस आधारित मानचित्र, अर्बन लैंड यूज मैपिंग पद्धति अपनाई जाएगी। मसूरी देहरादून विकास प्राधिकरण, रुड़की विकास प्राधिकरण हरिद्वार समेत सभी जिला विकास प्राधिकरण में होने वाले निर्माण कार्यों में सेटेलाइट तस्वीरों को इस्तेमाल कर हर तीन महीने में अवैध निर्माण चिह्नित कर कार्रवाई की जाएगी।

ये भी पढ़ें...Uttarakhand:  रील बनाते समय शताब्दी की चपेट में आए दो किशोर, तुरंत मौके पर पहुंचे लोग पर कटे अंग ही मिले
विज्ञापन
विज्ञापन


प्राधिकरणों को दिशानिर्देश दिए गए कि विकास क्षेत्र में तैनात नोडल अधिकारी के कार्यभार छोड़ने और ग्रहण करते समय क्षेत्र की वर्तमान स्थिति के मानचित्र पर हस्ताक्षर अनिवार्य रूप से किए जाएंगे। जिससे यह तय हो सके कि किस अधिकारी के कार्यकाल में अवैध निर्माण किया गया।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें