फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun: अमर जवान ज्योति के निर्माण में उपयोग की जाएगी 1734 शहीदों के आंगन की मिट्टी, तीन जुलाई से काम शुरू

Sun, 25 Jun 2023 12:40 PM IST
रेनू सकलानी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून

सार

सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने बताया कि देश के विभिन्न स्मारकों का अध्ययन करने के बाद सैन्यधाम का निर्माण कराया जा रहा है। भारतीय सेना में पूजे जाने वाले अमर सैनिक बाबा हरभजन सिंह और बाबा जसवंत सिंह के मंदिर सैन्यधाम में बनाए जा रहे हैं।
विज्ञापन
मंत्री गणेश जोशी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सैन्यधाम में 3 जुलाई से अमर जवान ज्योति के निर्माण का काम शुरू होगा। इसके लिए 1734 शहीदों के आंगन की पवित्र मिट्टी लाई गई है। सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने शनिवार को सैन्यधाम का निरीक्षण करते हुए यह बात कही। उन्होंने सैन्यधाम के कार्य को तय समय पर पूरा करने के निर्देश दिए।

सैनिक कल्याण मंत्री ने कहा कि निर्माण कार्यों में इस्तेमाल की जा रही सामग्री में गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखा जाए। धाम की भूमि संबंधी विसंगतियां भी शीघ्र दूर कर ली जाएं। मंत्री ने बताया कि देश के विभिन्न स्मारकों का अध्ययन करने के बाद सैन्यधाम का निर्माण कराया जा रहा है। भारतीय सेना में पूजे जाने वाले अमर सैनिक बाबा हरभजन सिंह और बाबा जसवंत सिंह के मंदिर सैन्यधाम में बनाए जा रहे हैं। इसी तरह सैन्यधाम का मुख्य गेट देश के प्रथम सीडीएस जनरल बिपिन रावत के नाम से बनाया जा रहा है।

विज्ञापन


ये भी पढ़ें...Uttarakhand: भारी बारिश ने केदारनाथ यात्रा पर लगाया ब्रेक, आपदा प्रबंधन कंट्रोल रूम पहुंचे मुख्यमंत्री धामी

मंत्री जोशी ने कहा कि सैन्य धाम के बनने के बाद जिस तरह चारों धामों के दर्शन के लिए लोग आते हैं। ठीक उसी तरह सैन्यधाम को देखने के लिए यहां आएंगे। मंत्री ने बताया कि 3 जुलाई को अमर ज्योति के निर्माण कार्य के शुभारंभ पर राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (सेनि.), प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और शहीदों की वीरांगनाएं व उनके परिवारजन भी उपस्थित रहेंगे। सैन्यधाम के निरीक्षण के दौरान सैनिक कल्याण निदेशक ब्रिगेडियर अमृतलाल, एसडीएम नरेश चंद्र दुर्गापाल, पार्षद सुंदर सिंह कोठाल, लक्ष्मण सिंह रावत आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें