आंध्र प्रदेश, कर्नाटक और एक अन्य प्रांत की पीसीसी की सूची अभी जारी हुई है। बाकी सभी प्रदेशों की सूची अभी रोक दी गई है। लोकसभा चुनाव के बाद प्रदेश कांग्रेस कमेटियों की लिस्ट जारी होगी। सभी नेताओं से नाम मांगे गए थे। समन्वय के साथ पीसीसी बनाई गई है और किसी की उपेक्षा नहीं हुई है। प्रदेश कांग्रेस चलाने का जिम्मा प्रदेश अध्यक्ष का है।
- अनुग्रह नारायण सिंह, प्रदेश प्रभारी उत्तराखंड कांग्रेस
अब उत्तराखंड की राजनीति में सक्रियता बढ़ाएंगे प्रकाश
प्रकाश जोशी भले ही अब कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव न रहे हों मगर अब उनकी सक्रियता उत्तराखंड की सियासत में अधिक बढ़ जाएगी। प्रकाश जोशी दो बार कांग्रेस से विधानसभा चुनाव लड़ चुके हैं। दोनों ही बार कालाढूंगी विधानसभा से उन्हें हार का मुंह देखना पड़ा। प्रदेश के कांग्रेसी क्षत्रप भले ही प्रकाश के राष्ट्रीय सचिव न रहने से खुश हो रहे हों मगर यह उनके लिए परेशानी का सबब भी बन सकता है। टीम राहुल में रहते हुए जोशी के पास उत्तर प्रदेश की जिम्मेदारी थी। प्रकाश जोशी के मुताबिक छह वर्षों तक वे कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव और उत्तर प्रदेश में सह प्रभारी के तौर पर काम करते रहे। राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी से अनुरोध किया था कि मुझे इस जिम्मेदारी से मुक्त कि या जाए। प्रदेश सरकार के खिलाफ कई गंभीर मामले हैं और इनको अब आक्रमकता के साथ उठाया जाएगा।