फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बदरीनाथ हाईवे बलदौड़ा के पास हुआ सुचारु, कई गांवाें में आवाजाही शुरु

Sat, 23 Feb 2019 08:33 AM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज डेस्क/अमर उजाला, जोशीमठ
विज्ञापन
badrinath
विज्ञापन

शुक्रवार को बलदौड़ा के पास चट्टान दरकने से अवरुद्ध हुआ बदरीनाथ हाईवे शनिवार को बहाल हो गया है। शुक्रवार को यहां चट्टान गिरने से हाईवे बंद हो गया था। गनीमत यह रही कि चट्टान से बोल्डर छिटकने के दौरान हाईवे पर वाहनों की आवाजाही नहीं हो रही थी, जिससे बड़ी दुर्घटना होने से टल गई। 

विज्ञापन


हाईवे अवरुद्ध होने से पांडुकेश्वर, गोविंदघाट, पुलना और लामबगड़ के ग्रामीणों की आवाजाही भी ठप पड़ गई थी। सीमा सड़क संगठन (बीआरओ) के मजदूरों ने बोल्डरों को हटाने का काम किया। बीआरओ के अधिकारियों ने भी शनिवार तक हाईवे को सुचारु कर देने की बात कही थी। 

पिछले एक माह से रुक-रुककर हो रही बारिश व बर्फबारी से अब पहाड़ दरकने लग गए हैं। शुक्रवार को शाम चार बजे अचानक बलदौड़ा के पास चट्टान दरकने से बड़े-बड़े बोल्डर हाईवे पर आ गए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

बदरीनाथ हाईवे पर गिरे बोल्डर
पिछले एक माह से रुक-रुककर हो रही बारिश व बर्फबारी से अब पहाड़ दरकने लग गए हैं। शुक्रवार को शाम चार बजे अचानक बलदौड़ा के पास चट्टान दरकने से बड़े-बड़े बोल्डर हाईवे पर आ गए थे।

जिससे यहां वाहनों की आवाजाही ठप पड़ गई थी। हाईवे के अवरुद्ध होने की सूचना पर बीआरओ के अधिकारी और मजदूर जेसीबी मशीन के साथ मौके पर पहुंचे थे। जिसके बाद बोल्डरों को विस्फोट के जरिए तोड़ा गया।

बीआरओ के कमांडर एसएस मक्कर का कहना है कि मजदूर और जेसीबी मशीन हाईवे को सुचारु करने में जुट गई थी। बोल्डरों को विस्फोट के जरिए हटाया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें