फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: पदक विजेता खिलाड़ियों को किया सम्मानित

विज्ञापन
विज्ञापन
ऋषिकेश में आयोजित हुई तीसरी गढ़वाल कप प्रतियोगिता में शेप्स स्पोर्ट्स सेंटर के छह खिलाड़ियों ने स्वर्ण पदक जीतकर दून का मान बढ़ाया है। इसके अलावा अन्य खिलाड़ियों ने भी शानदार प्रदर्शन कर पदक हासिल किए हैं। शनिवार को सभी विजेता खिलाड़ियों को सम्मानित किया गया। प्रतियोगिता में स्वर्ण जीतने वाले खिलाड़ियों में त्रिशान सिंह, अक्षधा सिंह, मनराज सिंह, ओजस, अथर्व बहुगुणा और अद्विक गुप्ता शामिल हैं। जबकि अनिका, रिवा, वैषाली, अनिका वर्मा, यजत, अवंतिका वोहरा, मारवी मारवाह, आदित गुप्ता व प्रज्वल ने कांस्य पदक अपने नाम किया है। सेंटर की सीईओ दीपा शर्मा ने कहा, खेल बच्चों के स्वास्थ्य और तंदुरुस्ती के लिए अच्छा है। सेंटर के कोच अब्दुल सत्तार ने बताया कि पदक विजेता बच्चों ने विभिन्न खेल गतिविधियों में अपना हुनर दिखाया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें