पांच हजार कुत्तों का है रजिस्ट्रेशन
नगर निगम के पशुचिकित्सा विभाग में करीब 5000 कुत्तों का ही पंजीकरण हुआ है। इसमें 3400 का पंजीकरण पिछले साल हुआ था। जबकि इस साल अभी तक 1500 पंजीकरण ही हुए हैं। जबकि पशु चिकित्सा विभाग का अनुमान है कि शहर में करीब 10 हजार पालतू कुत्ते हैं।
पालतू कुत्तों का पंजीकरण अनिवार्य है। इसके लिए टीम गठित की जा रही है। अगर कोई बिना रजिस्ट्रेशन के कुत्ता घुमाता हुआ मिला तो उससे तत्काल पांच सौ रुपये जुर्माना वसूला जाएगा। टीम घर-घर जाकर भी जांच करेगी।
- डॉ. डीसी तिवारी, वरिष्ठ पशुचिकित्सा अधिकारी नगर निगम