फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देहरादून: बिना पंजीकरण सड़क पर दौड़ाई नई गाड़ी तो कार्रवाई

Thu, 19 Aug 2021 11:22 AM IST
देहरादून ब्यूरो न्यजू डेस्क, अमर उजाला, देहरादून

सार

आरटीओ (प्रवर्तन) संदीप सैनी ने अधीनस्थ अधिकारियों को ऐसी सभी नई गाड़ियों के खिलाफ कार्रवाई करने के निर्देश जारी किए हैं।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : For Reference Only
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ऑटोमोबाइल डीलरों से नई गाड़ियां खरीदने और बिना पंजीकरण के गाड़ियां चलाने वाले वाहन स्वामियों को यह खबर सावधान करने वाली है। अब अगर वाहन स्वामियों ने परिवहन विभाग में बिना पंजीकरण कराए नई गाड़ियों को सड़कों पर दौड़ाया तो न सिर्फ गाड़ियों को सीज किया जाएगा, वरन संबंधित ऑटोमोबाइल डीलर के खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन


आरटीओ (प्रवर्तन) संदीप सैनी ने अधीनस्थ अधिकारियों को ऐसी सभी नई गाड़ियों के खिलाफ कार्रवाई करने के निर्देश जारी किए हैं। उन्होंने बताया कि नए मोटर व्हीकल एक्ट के प्रावधानों के मुताबिक नई गाड़ियां खरीदने के साथ ही ऑटोमोबाइल डीलर को सात दिन के भीतर गाड़ी का परिवहन विभाग में पंजीकरण कराने और गाड़ी में नंबर प्लेट लगाने के बाद ग्राहक को सौंपने का प्रावधान है, लेकिन ऑटोमोबाइल डीलर नई गाड़ियों का विभाग में बगैर पंजीकरण कराए गाड़ियां वाहन स्वामियों को सौंप रहे हैं।

वाहन स्वामी बिना नंबर प्लेट की गाड़ियों को दौड़ा रहे हैं, जो मोटर व्हीकल एक्ट के प्रावधानों के विपरीत है। अब ऐसे तमाम वाहन स्वामियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी, जो नई गाड़ियों में अप्लाई फॉर की प्लेट लगाकर गाड़ियों को संचालित कर रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें