फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ICSE-ISC Result: उत्तराखंड में सौम्या 10वीं और वरदान बनें 12वीं के टॉपर, पाया ऑल इंडिया तीसरा स्थान

Tue, 07 May 2019 06:49 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
10 वीं टॉपर सौम्या/ 12 वीं टॉपर वरदान - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

काउंसिल फॉर द इंडियन स्कूल सर्टिफिकेट एग्जामिनेशन (सीआईएससीई) ने 10वीं और 12वीं के नतीजे आज जारी कर दिए। देहरादून में एन मैरी स्कूल की सौम्या कृष्णात्रेय दसवीं में उत्तराखंड टॉपर रहीं। वहीं कार्मन स्कूल में 12 वीं छात्र वरदान ने भी उत्तराखंड टॉप किया। इतना ही नहीं सौम्या और वरदान दोनों ही देशभर में तीसरे स्थान पर रहे।

विज्ञापन


वहीं 12वीं की छात्रा देवांशी गुप्ता ने 99.25, प्रकृति वशिष्ट ने 98.8, नंदिता गुप्ता ने 99.25 अंक हासिल किए। 10 वीं में  प्रज्ञा रस्तोगी ने 98.2, गुंजन फरासी ने 98.6 व  पाखी ने  97.4 अंक हासिल किए। 

10वीं में पहले और दूसरे स्थान पर एक-एक छात्र रहे जबकि तीसरे स्थान पर चार छात्रों ने जगह बनाई। 12वीं में पहले स्थान पर एक, दूसरे स्थान पर चार और तीसरे स्थान पर दो छात्र रहे। इस तरह प्रदेश की 10वीं की मेरिट में शीर्ष तीन में छह और 12वीं में शीर्ष तीन में सात छात्र शामिल हुए।
विज्ञापन


बता दें कि सौम्या ने 99.20 प्रतिशत अंक हासिल किए। वहीं वरदान ने 99.50% मार्क्स हासिल किए। वरदान का कहना है कि वरदान सिविल सेवा परीक्षा की तैयारी करेंगे। उनका कहना है कि उन्हें डॉक्टर या इंजीनियर नहीं बनना है बल्कि वह देश सेवा के लिए सिविल सेवा के क्षेत्र में जाना चाहते हैं। 

बता दें कि देशभर में कक्षा 12वीं के दो टॉपरों ने 100 प्रतिशत अंक हासिल किए हैं। कोलकता के देवांग कुमार अग्रवाल और बेंगलुरु की विभा स्वामीनाथन ने 100 प्रतिशत अंक के साथ ऑल इंडिया टॉप किया है।

वहीं हाईस्कूल में ऑल इंडिया टॉप करने वाली मुंबई की जूही रूपेश कजारिया और मुक्तसर के मनहार बंसल ने 498 अंक (99.60 प्रतिशत) प्राप्त किए हैं। ICSE परीक्षा में 98.54 प्रतिशत छात्र और ISC परीक्षा में 96.52 प्रतिशत छात्र हुए पास। इस साल फिर लड़कों के मुकाबले लड़कियों ने मारी बाजी।

10वीं के टॉपर

1. सौम्या कृष्ण टरे    ऐन मैरी स्कूल, देहरादून    99.20
2. प्रकृति वशिष्ठ     ऐन मैरी स्कूल, देहरादून    98.80
3. अनुष्का सैनी    ब्राइटलैंड स्कूल देहरादून    98.60
3. देव माहेश्वरी    दून ब्लॉसम स्कूल, देहरादून    98.60
3. गुंजन फरासी    ऐन मैरी स्कूल, देहरादून    98.60
3. संस्कृति सिंह    ब्राइटलैंड स्कूल, देहरादून    98.60
 
विज्ञापन

12वीं के टॉपर

1. वरदान गुप्ता    कारमन स्कूल, देहरादून    99.50
2. दिवांशी गुप्ता    ऐन मैरी, देहरादून    99.25
2. ऋषिका सिंह    वेल्हम गर्ल्स स्कूल, देहरादून    99.25
2. तुसिता मालपानी    वेल्हम गर्ल्स स्कूल, देहरादून    99.25
2. नंदिता गुप्ता    ऐन मैरी स्कूल, देहरादून    99.25
3. राघव बागड़ी    द दून स्कूल, देहरादून    99.00
3. अभिज्ञान कश्यप    ब्राइटलैंड स्कूल, देहरादून    99.00
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें