फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मां मुरादे पूरी करदे हलवा बाटूंगी

विज्ञापन
विज्ञापन
तेलपुरा में बीती रात अध्य शक्ति श्री माता वैष्णो देवी धाम सेवा समिति द्वारा माता वैष्णो देवी जागरण उत्सव का आयोजन किया गया, जिसमें दिल्ली एवं बॉलीवुड गायकों ने भजन गाकर धूम मचाई। सुबह चार बजे तक लोग भक्ति की गंगा में डुबकी लगाते रहे।
विज्ञापन

सर्वप्रथम माता की ज्योत जलाकर जागरण की शुरुआत की गई। दिल्ली से पहुंचे भजन गायक पंकज राज ने अपनी गायकी से सबका मन मोह लिया। जम्मू से पहुंचे माता वैष्णो देवी धाम के मुख्य महंत महाराज सुदर्शन जी ने माता के श्री चरणों में सर रखकर आशीष लिया तथा भक्तों को माता से जुड़ने के लिए आभार व्यक्त किया। लखबीर सिंह लक्खा एवं बॉलीवुड गायक मास्टर सलीम को देखने उमड़ी भक्तों की भीड़ ने जोरदार तालियों से स्वागत किया। करीब एक बजे बॉलीवुड गायक मास्टर सलीम भजन गाने के लिए स्टेज पर पहुंचे। उन्होंने अपने अंदाज में श्री गणेश वंदना से भजन गायकी की शुरुआत करते हुए गणपति जी गणेश नु मनाइए प्रस्तुत की, जिस पर भक्त झूम उठे। उसके बाद एक से बढ़कर एक भजन गाकर भक्तों का दिल जीत लिया। उन्होंने सुनो गौर से दुनिया वालों एक मजे की बात है, जगराता सारी रात है, मां मुरादे पूरी करदे हलवा बाटूंगी, भोले दी बारात चली सज धज के नाचो गाओ भक्तों आज है, जगराता भक्तों ने भजनों पर नृत्य कर खूब आनंद लिया। लखबीर सिंह लक्खा ने प्यारा सजा है, तेरा द्वार भवानी, तेरा हो रहा मां जगराता जयकारा जाए गली गली, श्री राम जानकी बैठे हैं मेरे सीने में आदि भजनों से सुबह चार बजे तक शमा बांधे रखा। श्री अध्य शक्ति श्री माता वैष्णो देवी धाम सेवा समिति के सदस्यों ने कलाकारों का आभार व्यक्त किया। इस मौके पर देवी धाम के महंत राहुल थापा, पूर्व प्रधान राजा वाला देवकी बिष्ट, बिशन सिंह, सोहन सिंह रावत, प्रेम लाल कोठारी, दमयंती, नीलम, निशा, मंजू, गजेंद्र सिंह थापा, शालू थापा, नीलू शर्मा, देवकी थापा, कुशाल थापा, कमल खड़का आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें