फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पत्नी को मनाने पहुंचा पति, लेकिन खुल गई ऐसी पोल कि जूतों-चप्पलों से हो गई धुनाई

Mon, 26 Feb 2018 07:25 AM IST
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
beaten
विज्ञापन

पति अपनी रूठी हुई पत्नी के मनाने के लिए उसके घर पहुंचा। लेकिन वहां उसकी शादीशुदा जिंदगी के बारे में एक ऐसी पोल खुल गई कि उसकी तों-चप्पलों से धुनाई हो गई।

विज्ञापन


युवक को दो-दो शादी करनी भारी पड़ गई। दोनों पत्नियों ने युवक की सरेराह जमकर धुनाई कर दी। मौके पर पहुंचे पुलिस कर्मियों ने बीच-बचाव कर किसी तरह मामला शांत कराया। मामले में पहली पत्नी की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी पति के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया।

जानकारी के अनुसार नई यमुना कॉलोनी डाकपत्थर निवासी सारिका पुत्री किशन सिंह का विवाह करीब चार वर्ष पूर्व नया गांव पेलियो पटेलनगर निवासी अमित कश्यप से विवाह हुआ था। उसकी तीन साल की छोटी बच्ची है।

विज्ञापन
विज्ञापन

दोनों पत्नी आ गईं आमने-सामने

marriage
सारिका का अपने पति अमित के साथ कोर्ट में पारिवारिक विवाद को लेकर केस चल रहा है। विवाद के बाद सारिका अपने मायके आ गई। रविवार को अमित भी सारिका को मनाने के लिए उसके डाकपत्थर स्थित घर जा पहुंचा।

इस बीच अमित की दूसरी पत्नी मिनाक्षी को पता चला कि वह डाकपत्थर आया हुआ है। जिस पर वह भी डाकपत्थर पहुंच गई। जहां अमित का सामना दोनों पत्नियों से हो गया। यह देख उसके होश उड़ गए।

दोनों पत्नियां पति पर अपना-अपना दावा करने लगी। जिस पर आरोपी अमित द्वारा दूसरा विवाह करने की पोल खुल गई। जिस पर दोनों पत्नियां आग-बबूला हो गई और जूतों-चप्पल से सरेराह उसकी धुनाई कर दी। चौकी इंचार्ज शमशेर अली ने कहा कि आरोपी को सोमवार को कोर्ट में पेश किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें