फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्कर्ट और जींस के लिए पत्नी को छोड़ा

Fri, 23 May 2014 03:42 PM IST
नलिनी गुसाईं/ अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
विज्ञापन
‘पत्नी के दाएं घुटने का आकार बड़ा है। जींस और स्कर्ट पहनेगी तो वह अच्छी नहीं दिखेगी। उसे साथ ले जाऊंगा तो ऑस्ट्रेलिया में मेरा मजाक बनेगा।’
विज्ञापन


यह कहकर एक युवक ने शादी के एक सप्ताह बाद ही पत्नी को छोड़ दिया। वह खुद ऑस्ट्रेलिया चला गया।

इधर, दून में मामला पूर्व जिला संरक्षण अधिकारी के पास पहुंच गया है।

पत्नी का एक घुटना है बड़ा

युवती जालंधर की रहने वाली है। 14 अप्रैल को उसकी शादी दून निवासी युवक से हुई। युवक ऑस्ट्रेलिया में जॉब करता है।

शादी से पहले तय हुआ था कि युवती पति के साथ ऑस्ट्रेलिया चली जाएगी। लेकिन 21 अप्रैल को युवक अकेला चला गया।

उसका कहना था कि पत्नी का एक घुटना बड़ा है। आस्ट्रेलिया में उसे स्कर्ट, जींस जैसे पाश्चात्य परिधान पहनने होंगे तो वह अच्छी नहीं लगेगी।

युवक ने पत्नी से रिश्ता तोड़ने तक की बात कह डाली। इसके बाद युवती ने अभिभावकों संग महिला हेल्पलाइन में गुहार लगाई।
विज्ञापन

पूर्व जिला संरक्षण अधिकारी के पास पहुंचा मामला

एक काउंसिलिंग में बात नहीं बनी तो मामला पूर्व जिला संरक्षण अधिकारी रमिंद्री मंद्रवाल के पास पहुंचा। रमिंद्री ने बताया कि उन्होंने युवक के परिजनों को बुलाया तो उन्होंने भी उसकी बात दोहराई।

इस पर रमिंद्री ने कड़ी नाराजगी जताई। उन्होंने कहा कि युवती किसी सूरत में मायके नहीं लौटेगी।

कहा कि लड़की की चाल में कोई दिक्कत नहीं है, वह शारीरिक तौर पर फिट है। लेकिन थोड़ी बहुत शारीरिक संरचना में दिक्कत होने से युवक इस तरह रिश्ता नहीं तोड़ सकता। रमिंद्री ने बताया कि युवक को बुलाया गया है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें