पुलिस एक्ट में 10 हजार रुपये का चालान
सास, बहू और पति से पूछताछ में पता चला कि पति का अपनी पत्नी से विवाद चल रहा है। पति ने पत्नी को कानूनी पचड़े में फंसाने के लिए षड्यंत्र रचा था। इसके बाद पुलिस ने आरोपी को जमकर फटकारा और कोतवाली ले आई। पुलिस ने झूठी सूचना देने पर आरोपी का पुलिस एक्ट में 10 हजार रुपये का चालान कर दिया।
ये भी पढ़ें...विजय दिवस: 1971 के युद्ध में भी खूब लड़े थे उत्तराखंड के कई वीर जांबाज, पराक्रम के आगे झुका था पाकिस्तान
वरिष्ठ उपनिरीक्षक रफत अली का कहना है कि 112 की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची थी। सूचना थी कि विवाहिता ने बुजुर्ग महिला को पारिवारिक झगड़े में जहरीला पदार्थ दे दिया है। मौके पर सभी स्थिति सामान्य मिली है। पुलिस ने आमजन से अपील की है कि आपातकालीन सेवा नंबर का अपने निजी हित के लिए गलत इस्तेमाल न करें।