फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पति ने दोस्त संग मिलकर पत्नी से किया दुष्कर्म, अश्लील वीडियो बनाकर दी वायरल करने की धमकी

Sun, 09 Feb 2020 07:01 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरिद्वार

सार

  • पति के दोस्त ने तलाक का केस वापस लेने का झांसा देखकर बुलाया
विज्ञापन
- फोटो : प्रतीकात्मक तस्वीर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरिद्वार में श्रवणनाथ नगर क्षेत्र की एक धर्मशाला में पति ने अपने दोस्त के साथ मिलकर पत्नी से दुष्कर्म किया। पहले अश्लील वीडियो बनाई फिर वीडियो सोशल मीडिया में पोस्ट करने धमकी दी।

विज्ञापन


पीड़िता ने अपने पति एवं उसके दोस्त के खिलाफ हरिद्वार कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया है। घटना 19 जनवरी की बताई जा रही है। रानीपुर कोतवाली क्षेत्र की रहने वाली एक महिला का अपने पति से तलाक का मुकदमा कोर्ट में विचाराधीन है।

महिला ने बताया कि 19 जनवरी को उसके पति के दोस्त निवासी लोधा अलीगढ़ यूपी ने उससे संपर्क साधा। उसने विश्वास दिलाया कि उसका पति तलाक का मुकदमा वापस ले लेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

इसलिए वह उन दोनों के बीच सुलह करा देगा। पति के दोस्त के बुलाने पर वह श्रवणनाथ नगर की एक धर्मशाला में चली गई। आरोप है कि वहां उसका पति एवं दोस्त मिलकर उसकी फोटो खींचने लग गए।

विरोध करने पर उसके पति ने अपने दोस्त के साथ मिलकर उसके साथ दुष्कर्म किया। इसके बाद उसकी वीडियो बनाई। फिर धमकी दी कि यदि वह उनका मकान नहीं छोड़ती और तलाक नहीं लेती है तो वह वीडियो वायरल कर देंगे। कोतवाली प्रभारी प्रवीण सिंह कोश्यारी ने बताया कि आरोपी हीरो कंपनी में कार्यरत है। दोनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें