इसलिए वह उन दोनों के बीच सुलह करा देगा। पति के दोस्त के बुलाने पर वह श्रवणनाथ नगर की एक धर्मशाला में चली गई। आरोप है कि वहां उसका पति एवं दोस्त मिलकर उसकी फोटो खींचने लग गए।
विरोध करने पर उसके पति ने अपने दोस्त के साथ मिलकर उसके साथ दुष्कर्म किया। इसके बाद उसकी वीडियो बनाई। फिर धमकी दी कि यदि वह उनका मकान नहीं छोड़ती और तलाक नहीं लेती है तो वह वीडियो वायरल कर देंगे। कोतवाली प्रभारी प्रवीण सिंह कोश्यारी ने बताया कि आरोपी हीरो कंपनी में कार्यरत है। दोनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।