फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शादी के कुछ ही दिनों बाद पत्नी के सामने खुला पति का ऐसा राज, जानकर पैरों तले खिसक गई जमीन

Thu, 06 Sep 2018 04:43 PM IST
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, रुड़की
विज्ञापन
विज्ञापन

शादी को अभी कुछ ही दिन हुए थे। लेकिन पत्नी के सामने उसके पति का ऐसा राज खुल गया जिससे वो ही नहीं बल्कि पुलिस भी हैरानी में पड़ गई। रुड़की में एक युवती ने पड़ोस के गांव के युवक पर झूठ बोलकर खुद को अविवाहित बताकर उसके साथ चौथी शादी करने का आरोप लगाया है।

विज्ञापन


पीड़ित युवती को जब सच्चाई का पता चला तो उसने अलग रहने की बात कही। आरोप है कि इस पर युवक ने उसके साथ मारपीट कर घर से निकाल दिया। पीड़िता ने कोतवाली में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

पुलिस के अनुसार, गंगनहर कोतवाली क्षेत्र स्थित एक गांव निवासी युवती ने तहरीर देकर बताया है कि कुछ माह पूर्व उसकी पड़ोस के गांव निवासी एक युवक से शादी हुई थी। शादी से पहले उसने खुद को अविवाहित बताया था, लेकिन शादी के कुछ दिन बाद पता चला कि उसने पहले भी तीन शादियां कर रखी हैं।
विज्ञापन


 

विज्ञापन

युवती के साथ मारपीट की

युवती ने मामले की जानकारी अपने परिजनों को दी। परिजनों ने छानबीन की तो पता चला कि उसने पहले भी धोखा देकर तीन युवतियों से शादी की थी। इसके बाद तीनों को बिना तलाक दिए ही छोड़ दिया था।

इसके बाद युवती ने अलग रहने की बात कही। आरोप है कि उसने युवती के साथ मारपीट की और पुलिस में शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी भी दी। इसके बाद युवती को घर से निकाल दिया।

पीड़िता ने घर पहुंचकर परिजनों को जानकारी दी। इसके बाद युवती ने पिता के साथ कोतवाली पहुंचकर तहरीर दी। इंस्पेक्टर प्रदीप बिष्ट ने बताया कि तहरीर के आधार पर मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें