फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेरहम पति: पत्नी को मायके से शाम को लेकर आया फिर चाकू से काट दी गर्दन, सवाल- आखिर अबरार ने नेहा को क्यों मारा?

Tue, 24 May 2022 04:22 PM IST
प्रशांत कुमार अमर उजाला नेटवर्क, रुद्रपुर/किच्छा। 

सार

किच्छा के सिरौली गांव में एक पति ने अपनी पत्नी की बेरहमी से हत्या कर दी। वह शाम को पत्नी को मायके से लेकर आया था। इसके कुछ घंटों बाद घरवालों को सूचना मिली की उसकी बेटी की मौत हो गई। मौके पर पहुंचे परिजनों ने बेटी की लाश देखी तो उनके होश उड़ गए।
विज्ञापन
नेहा की फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शादी के सिर्फ छह महीने बाद ही एक पति ने अपनी बीवी का गला बेरहमी से काट दिया। मानवता को शर्मसार करने वाली इस घटना को देखकर परिजनों की रूह कांप गई। सूचना मिलने के बाद पुलिस ने आरोपी पति को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। अभी तक कत्ल की वजह पता नहीं चल सकी है। बरेली जिले के थाना देवरनिया के गांव बिहारीपुर निवासी नबी अहमद की छह बेटियों में से दूसरे नंबर की नेहा की उम्र 19 साल है। बीते दिसंबर ही उसकी शादी किच्छा के सिरौली गांव निवासी अबरार के साथ हुई थी। 

विज्ञापन


बताया जा रहा है कि अबरार घर पर ही रहकर सिलाई का कार्य करता था। दिसंबर में शादी होने के बाद दोनों की जिंदगी खुशहाल चल रही थी। ऐसे में मायके और ससुराल पक्ष दोनों को भी किसी प्रकार के झगड़े का अंदेशा नहीं था। जिसके बाद मई महीने के पहले सप्ताह में नेहा ससुराल से विदा होकर बरेली स्थित अपने मायके पहुंच गई। जहां वह अपनी बहनों और परिजनों के साथ रह रही थी।

Trending Videos

इसी बीच नेहा के पति अबरार ने उसे वापस ले जाने की बात कहते हुए फोन किया। 23 मई को वह अपने दो परिजनों और कार ड्राइवर के साथ ससुराल पहुंचा। जहां से वह पत्नी को विदा कराकर घर ले गया। बताया जा रहा है कि सोमवार शाम करीब पांच बजे वह वापस किच्छा स्थित अपनी ससुराल पहुंच गई। जहां रात करीब 8:30 बजे किसी महिला सदस्य ने फोन करके बताया कि नेहा ने अपना गला काट लिया है। जिसके बाद परिजनों में हड़कंप मच गया। मामले की सूचना पुलिस को दी गई। जहां पर कत्ल के आरोप में उसके पति अबरार को गिरफ्तार कर लिया गया है। 

 
विज्ञापन

मंगलवार सुबह रुद्रपुर में शव का पोस्टमार्टम किया गया। जबकि मौके से आला कत्ल चाकू भी बरामद कर ली गई है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है। फिलहाल हत्या की वजह स्पष्ट नहीं हो सकी है। नेहा की मां परवीन ने बताया कि उन्हें आज तक किसी भी प्रकार के लेन-देन या झगड़े के संबंध में जानकारी नहीं दी गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें