एक शख्स ने अपनी पत्नी पर हनीट्रैप में फंसाकर सरेराह पीटने और बेहोशी की हालत में अगवा करने आरोप लगाया है। अपनी सास, ससुर और साले को भी वारदात में शामिल बताया है। घटना 12 दिसंबर को मसूरी रोड पर शिव मंदिर के पास हुई। पति की शिकायत पर राजपुर पुलिस ने बुधवार को प्राथमिकी दर्ज कर ली।
शिकायतकर्ता शंकर भोला सहारनपुर के बिहारीगढ़ का रहने वाला है। वह हरिद्वार स्थित एक निजी कंपनी में नौकरी करता है। उसका आरोप है कि पत्नी ने उसके खिलाफ देहरादून में कई मुकदमे दर्ज करवाए हैं। उन्हीं की तारीख भुगतने देहरादून जिला अदालत आता रहता था। दो दिन पहले आंचल शर्मा नामक युवती ने इंस्टाग्राम पर उनसे संपर्क किया।
झांसा दिया कि वह उससे मिले तो उसके सभी केस खत्म करवा देगी। घटना वाले दिन उसी युवती का सुबह साढ़े दस बजे मैसेज आया और किशन नगर चौक पर मिलने बुलाया। उसके बाद बातें करते हुए मसूरी रोड पर शिव मंदिर के पास चलने को कहा।
अंकिता भंडारी हत्याकांड: उर्मिला के आरोपों के बाद भाजपा अध्यक्ष बोले, कांग्रेस के हाथों में खेल रही वो बहन
मसूरी रोड पर उन्होंने एक ठेली पर चाउमीन का ऑर्डर दिया। तभी पत्नी और ससुराल वाले एक कार में पहुंच गए। आरोप है कि उन्हें जमीन पर गिराकर लात-घूंसों से पीटा। उसके बाद बेहोशी की हालत में गाड़ी में डालकर ले जाने लगे। रास्ते में पुलिस कार्रवाई के डर से हाथीबड़कला चौकी पर छोड़ गए। वहां से वकील की मदद से अस्पताल जाकर इलाज करवाया। थानाध्यक्ष प्रदीप पंत ने बताया कि आरोपों की जांच की जा रही है।