25 मार्च को मृतक के पुत्र की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ हत्या और एससीएसटी एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज करके जांच शुरू की। पुलिस ने मंगलवार को नामजद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के अनुसार बुजुर्ग का युवक के घर आनाजाना था।
युवक की पत्नी से अवैध संबंधों को लेकर अनबन रहती थी। इस बीच होली के दिन बुजुर्ग ने युवक की पत्नी से अश्लील हरकत कर दी थी। इससे आक्रोशित युवक ने बुजुर्ग की हत्या कर दी और शव खेत में फेंक दिया। एसआई संजीत कुमार ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत का कारण सिर पर किसी धारदार हथियार से वार करना आया है।