फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: दहेज उत्पीड़न के आरोप में पति बरी, पीड़िता ने आरोपों से किया इनकार

Fri, 27 Nov 2026 05:39 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देहरादून
विज्ञापन
विज्ञापन
- मुख्य परीक्षा में पत्नी ने आरोपों का किया समर्थन, जिरह के दौरान मुकर गई
विज्ञापन


टैग..अदालत से
संवाद न्यूज एजेंसी

विकासनगर। न्यायिक मजिस्ट्रेट जतिन मित्तल की अदालत ने सहसपुर थाना क्षेत्र के मेदनीपुर निवासी विकास कश्यप को दहेज के लिए उत्पीड़न, मारपीट और गाली-गलौज के मामले में संदेह का लाभ देते हुए दोषमुक्त करार दिया। अभियोजन की ओर से केवल पीड़िता की गवाही कराई गई। मुख्य परीक्षा में उसने आरोपों का समर्थन किया, लेकिन जिरह में स्वीकार किया कि पति ने न गाली-गलौज की, न जान से मारने की धमकी दी और न ही दहेज या नकदी की मांग की।
विज्ञापन

अभियोजन के अनुसार, विकास कश्यप की पत्नी ने 2025 में सहसपुर थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। आरोप था कि शादी के कुछ समय बाद ही पति और ससुरालियों ने कम दहेज का ताना देकर पांच लाख रुपये नकद की मांग की। मांग पूरी न होने पर मारपीट और जान से मारने की धमकी दी गई। साथ ही तलाक देकर दूसरी शादी कराने की बात कही। पुलिस ने जांच के बाद संबंधी धाराओं में आरोपपत्र दाखिल किया। अदालत ने आरोप तय किए, जिन्हें आरोपी ने नकार दिया। उसने कहा कि आपसी गलतफहमी और गुस्से में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। अदालत ने माना कि अभियोजन कोई पुष्टिकारक साक्ष्य पेश नहीं कर सका और आरोप संदेह से परे साबित नहीं हुए। इसी आधार पर आरोपी को दोषमुक्त किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें