ऋषिकुल में सात मंजिला हॉस्पिटल का प्रस्ताव
उच्चीकरण के लिए जो विस्तृत रिपोर्ट तैयार की गई है। उसमें ऋषिकुल में सात मंजिला हॉस्पिटल का प्रस्ताव रखा गया है। ऋषिकुल कॉलेज में मौजूद पुराने हॉस्पिटल को तोड़कर यह हॉस्पिटल बनाने का प्रस्ताव किया गया है। ऋषिकुल कॉलेज के पास 25 एकड़ जमीन उपलब्ध है। वर्तमान में यहां पर 11 विषय में स्नातकोत्तर की पढ़ाई कराई जा रही है।
ये भी पढ़ें...एम्स ऋषिकेश की पहल लाई रंग: चिकित्सा संस्थान के छात्रों को भी मिलेगा वन नेशन, वन सब्सक्रिप्शन का फायदा
उत्तराखंड में आयुष से जुड़ी हर गतिविधि को बढ़ावा देने के लिए सरकार प्रतिबद्ध है। केंद्र सरकार का भी इस संबंध में राज्य को पूर्ण सहयोग मिल रहा है। हम उम्मीद करते हैं कि आयुष के संबंध में उत्तराखंड के जो भी प्रस्ताव है, उन पर जल्द ही मुहर लग जाएगी। -पुष्कर सिंह धामी, मुख्यमंत्री