फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खुलासा: भूकंप में तबाह नेपाल की युवतियों पर तस्करों की नजर

Mon, 11 May 2015 04:28 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रानीखेत, हल्द्वानी
विज्ञापन
विज्ञापन
एसएसबी महानिदेशक बंशीधर शर्मा ने खुलासा किया कि पड़ोसी देश नेपाल में आई आपदा के कारण लोगों के आर्थिक हालात काफी खराब हो गए हैं। नेपाल से पलायन करने वाली गरीब युवतियों एवं किशोरों को शादी और नौकरी का प्रलोभन देकर मानव तस्कर उन्हें मुंबई भेजने की फिराक में हैं।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि एसएसबी ने यूपी के एक एवं बिहार बार्डर पर चार बच्चों और युवतियों को पकड़कर मानव तस्करी का खुलासा किया है।

अमृतपुर और गनियाद्योली सीमांत मुख्यालय का निरीक्षण करने आए एसएसबी के महानिदेशक बंशीधर शर्मा ने बताया कि नेपाल में रेस्क्यू ऑपरेशन बंद हो गया है, लेकिन राहत सामग्री भेजने का काम एसएसबी कर रही है।

आपदा के बाद पलायन का मानव तस्कर उठा रहे फायदा

नेपाल में घायल पुलिसकर्मियों और फोर्स के परिवार को हरसंभव मदद भेजी जा रही है। शनिवार को बनबसा बार्डर से पांच ट्रक खाद्य सामग्री भेजी गई। एसएसबी के परिवार की महिलाओं के संगठन संदीक्षा द्वारा रविवार को राहत सामग्री नेपाल की फोर्स को भेजी गई है।

आपदा के बाद नेपाल में पलायन बढ़ गया है। इसका फायदा मानव तस्कर उठाने की कोशिश में लगे हैं, लेकिन एसएसबी ने यूपी के रक्सौल बार्डर, बिहार के बार्डर पर कुल पांच बच्चे और युवतियों को पकड़कर पुलिस के हवाले किया है। मानव तस्कर नौकरी दिलाने, शादी करने, धन देने का प्रलोभन देकर युवतियों और किशोरों को गुमराह करने की कोशिश में लगे हैं।

मानव तस्कर बच्चों को मुंबई भेज रहे हैं। इसी प्रकार असम और उत्तरी बंगाल के बार्डर पर काफी छिपकलियां टाइप (टोके लिजर्ड) पकड़कर एसएसबी ने वन विभाग के सुपुर्द कर दिए हैं।

एक छिपकली की कीमत बाजार में 12 लाख रुपए बताई जा रही है। उत्तराखंड के बार्डर पर कीड़ा जड़ी बेचने वाले तस्कर सक्रिय हैं। एसएसबी तस्करों के मंसूबे फेल करने के लिए काम कर रही है।
विज्ञापन

कन्या पढ़ाओ, कन्या बचाओ अभियान भी होगा शुरू

एसएसबी के महानिदेशक ने बताया कि सीमा पर एसएसबी का कन्या पढ़ाओ, कन्या बचाओ अभियान भी शीघ्र शुरू होगा। कन्या भ्रूण हत्या जैसे अपराधों के प्रति लोगों को जागरूक किया जाएगा। सीमा पर स्थित पर्यटक स्थलों में पानी की व्यवस्था, झील, झरनों के संरक्षण की भी योजना है।

सीमा पर 309 स्कूल लिए गोद
इंडो-नेपाल सीमा पर शिक्षा की अलख जगाने के लिए एसएसबी ने 309 सरकारी स्कूलों को गोद लिया है। बच्चों को पर्यावरण संरक्षण के लिए पौधरोपण के तरीके, सेना में भर्ती होने के लिए प्रशिक्षण दिया जा रहा है। प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए नौनिहालों को कोचिंग आदि की सुविधा भी दिलाई जा रही है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें