अमर उजाला 'माय सिटी एप' अपनी तरह की ऐसी पहली मोबाइल एप है जो स्थानीय, राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय खबरों के साथ आपके शहर की जरूरी जानकारी भी देगी।
यह एप उपयोग में बेहद आसान है और इन तरीकों से आप सेकेंडों में एप से रोजमर्रा की जरूरी जानकारियां पा सकते हैं।
इस एप में है हर जरुरी नंबर
यदि आप शहर में नए हैं तो शहर के प्लंबर, इलेक्ट्रीशियन और मैकेनिक के नंबर भी यहां आपके लिए होंगे। इमरजेंसी आने पर शहर के थानों और एंबुलेंस के नंबर भी यहां होंगे।
जानिए फिल्म और थिएटर के शो टाइम
my city app
आपके शहर में कौन सी फिल्म किस मल्टीप्लेक्स में लगी है और उसका शो टाइम क्या है यह बात आप इस ऐप से जान सकते हैं। फिल्म की समीक्षा भी यहां उपलब्ध होगी। फिल्म के साथ आपके शहर में शाम को कौन सा प्ले होना है यह बात भी आप यही से जानेंगे।
ट्रैवल में होगा मददगार
शहर के बस और रेलवे स्टेशनों की लोकेशन और नंबर के साथ यदि आप टैक्सी बुक करना चाहते हैं तो टैक्सी ऑपरेटर के नंबर भी यहां उपलब्ध रहेंगे।
बाजार और डिस्काउंट के बारे में
इस ऐप के माध्यम से आप शहर के बाजारों के बारे में जान सकते हैं। साथ ही बाजार में इस समय कौन से डील्स और डिस्काउंट मिल रहे हैं इस बात की जानकारी भी यहां उपलब्ध होगी।
रेस्टोरेंट-होटल-बार-पब्स की पूरी डिटेल
सिटी ऐप आपको, आपके शहर का हर वह ब्योरा देगा जो आपके लिए जरूरी है। इस ऐप के माध्यम में आप शहर में घूमने-फिरने की जगहें, होटल्स, रेस्टोरेंट, बार-पब्स, कैफे, जिम और हॉस्पिटल के बारे में पूरी विस्तार से जानकारी पा सकते हैं।
बन सकते हैं अमर उजाला रिपोर्टर
my city app
- फोटो : amar ujala
अमर उजाला रिपोर्टर
अमर उजाला का माई सिटी ऐप के जरिए आप ना सिर्फ खबरें और सूचनाएं पा सकते हैं बल्कि आप सूचनाएं देकर शहर के रिपोर्टर भी बन सकते हैं। अगर आप को कोई समस्या दिखे जैसे सिवेज,बिजली या फिर सड़क,अस्पताल और सरकारी कार्यालय जहां कहीं भी तो आप बेहिचक माई सिटी ऐप के द्वारा हमसे साझा करें। आपकी द्वारा साझा की गई समस्या को अमर उजाला अखबार प्रमुखता से छापेगा। साथ ही एप पर आपका नाम और फोटो भी दिखेगा।
कैसे करें डाउनलोड
एंड्रायड यूजर इस एप को गूगल प्ले स्टोर से इस तरह से डाउनलोड कर सकते हैं
गूगल प्ले स्टोर - MY CITY टाइप करें- पहले नंबर पर लाला आइकन वाला अमर उजाला माई सिटी ऐप आएगा। इसे
डाउनलोड कर लें। ऐप खोलकर अपनी ईमेल आईडी और फोन नंबर डाल दें। वहीं एप्पल यूजर एप स्टोर में जाकर इस एप को डाउनलोड कर सकते हैं।
ऐसे भेज सकते हैं खबर
ऐप ओपेन कर अपनी ईमेल आईडी और फोन नंबर डालें। सेक्शन में जाकर देहरादून शहर सलेक्ट करें। ऐप के नीचे सबसे दाईं ओर लाल रंग में सिटी रिपोर्टर का आइकॉन दिखेगा। इस पर क्लिक करें, अपना मेसेज टाइप कीजिए और फोटो को अटैच कीजिए। बस इस मेसेज को सेंड कर दीजिए।