फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शर्मनाकः सेक्स रैकेट चलाने के लिए BJP नेत्री ने कराया मासूमों का बलात्कार

Sun, 18 Jun 2017 08:33 AM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, हरिद्वार
विज्ञापन
rape
विज्ञापन
एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट टीम ने रुड़की में भाजपा नेत्री द्वारा चलाए जा रहे जिस सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ किया था उसमें शर्मनाक सच सामने आया है।
विज्ञापन


छापे में बरामद लड़कियों ने जो सच बताया है वह बेहद शर्मनाक है। भाजपा नेत्री द्वारा चलाया जा रहे देह व्यापार से पहले उनका रेप होता था। सैक्स रैकेट संचालिकाओं के कब्जे से बरामद युवतियों ने बताया कि दो होटलों में ले जाकर उनके साथ रेप किया गया। जिन दो होटलों में बलात्कार हुआ उनके संचालकों के खिलाफ भी कार्रवाई की जा रही है।

आरोप है कि 13 जून को जिस सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ किया था, वह भाजपा महिला प्रदेश कार्यकारिणी की विशेष आमंत्रित सदस्य हेमा रावल के संरक्षण में चल रहा था।
विज्ञापन

भाजपाई सियासत में भूचाल

देह व्यापार
सेक्स रैकेट संचालन के आरोप में गिरफ्तार दोनों संचालिकाओं के इस बयान से रुड़की की भाजपाई सियासत में भूचाल आ गया है। 

भाजपा ने आनन-फानन में हेमा को छह साल के लिए पार्टी से निष्कासित कर दिया गया। पुलिस फरार आरोपी गिरोह सरगना भाजपा नेत्री की तलाश में जुट गई है। इसके अलावा उनमें से एक होटल एक कांग्रेस नेता का बताया जा रहा है। 

सीओ रुड़की स्वप्न किशोर सिंह ने बताया कि सेक्स रैकेट की पकड़ी गई दोनों संचालिकाओं ने पूछताछ में गिरोह की सरगना के रूप में एक भाजपा नेत्री हेमा रावल का नाम बताया है। गिरोह की फरार सरगना हेमा रावल की तलाश शुरू कर दी है। जल्द उसे भी  गिरफ्तार किया जाएगा।

दो महिला और दो पुरुष आपत्तिजनक हालत में गिरफ्तार

SEX RACKET
13 जून की शाम एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट की प्रभारी निरीक्षक साधना त्यागी ने गंगनहर कोतवाली पुलिस को साथ लेकर प्रेमनगर स्थित एक मकान में छापा मारा था।

इस दौरान पुलिस ने दो महिलाओं और दो पुरुषों (यशपाल निवासी थिथकी और बॉबी निवासी तांसीपुर मंगलौर) को आपत्तिजनक हालत में गिरफ्तार किया था। पकड़ी गई दोनों महिलाएं सैक्स रैकेट का संचालन करती है।

इन चारों के कब्जे से पुलिस ने सहारनपुर निवासी एक युवती को भी बरामद किया था। पूछताछ में पीड़ित युवती ने बताया था कि वह उसे नौकरी दिलाने का झांसा देकर जबरन देह व्यापार के धंधे में धकेल दिया गया था।
 
विज्ञापन

आरोपी भाजपा नेता से नहीं हुआ संपर्क

सैक्स रैकेट का भंडाफोड़
पीड़ित युवती के मुताबिक मंगलवार को भी दो अलग-अलग होटलों में उससे चार बार बलात्कार हुआ। एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट की टीम पीड़ित महिला के साथ उन दोनों होटलों में पहुंची जहां उससे बलात्कार हुआ था। इनमें से एक होटल गणेशपुर क्षेत्र में है।

सेक्स रैकेट संचालित करने वाली दोनों महिलाओं और पुरुषों का चालान कर जेल भेज दिया गया। हेमा से जुड़े लोग इसे राजनीतिक साजिश बताते हैं।

इस संबंध में आरोपी भाजपा नेत्री हेमा रावल का पक्ष जानने का प्रयास किया गया, मगर उनसे संपर्क नहीं हो सका। जब भी उनका पक्ष प्राप्त होगा, उसे प्रकाशित किया जाएगा। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें