फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: सचिव आवास ने दी योजनाओं को समयबद्ध पूरा करने की चेतावनी

विज्ञापन
विज्ञापन
- राजीव गांधी कांप्लेक्स का किया औचक निरीक्षण
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो

देहरादून। सचिव आवास डॉ. आर राजेश कुमार ने शुक्रवार को आवास एवं नगर विकास प्राधिकरण और विकास परिषद के कार्यों की व्यापक समीक्षा की। उन्होंने स्पष्ट किया कि विकास कार्यों में कोताही बर्दाश्त नहीं की जाएगी और पारदर्शिता के साथ तकनीक का अधिकतम उपयोग सुनिश्चित किया जाए।
सचिव ने ऑनलाइन मानचित्र स्वीकृति प्रणाली ईज एप को और अधिक सरल बनाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि नागरिकों की सुविधा के लिए इसमें चैटबॉट विकसित किया जाए और इसे राज्य के सभी जिला विकास प्राधिकरणों के साथ एकीकृत किया जाए। सचिव ने प्रधानमंत्री आवास योजना परियोजनाओं को निर्धारित समय में पूरा करने और लाभार्थियों को लोन दिलाने में मदद के लिए बैंकर्स के साथ बैठक करने के निर्देश दिए गए। शहरों में ट्रैफिक का दबाव कम करने के लिए डिकंजेशन एंड रिडेवलपमेंट पॉलिसी को जल्द तैयार करने को कहा। भविष्य के विकास के लिए जीआईएस प्रणाली और यूसैक के माध्यम से सत्यापन को अनिवार्य किया गया है। सुनियोजित शहरी विस्तार के लिए लैंड पूलिंग और टाउन प्लानिंग स्कीम के लिए क्षेत्रों के चिह्नीकरण के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

बैठक के बाद सचिव ने डिस्पेन्सरी रोड स्थित राजीव गांधी कांप्लेक्स का औचक निरीक्षण किया। लंबित फाइलों का तत्काल निस्तारण करने के आदेश दिए। इसके बाद उन्होंने सहस्त्रधारा रोड स्थित आलयम आवासीय योजना का स्थलीय निरीक्षण कर निर्माण की गुणवत्ता जांचने के निर्देश भी दिए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें